फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SP workers protested against the attack on Rajya Sabha MP's house

Kanpur News: राज्यसभा सांसद के घर हमले के विरोध में सपाइयों ने किया प्रदर्शन

Fri, 02 May 2025 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 02 May 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
SP workers protested against the attack on Rajya Sabha MP's house
कानपुर देहात। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद रामजी लाल सुमन पर हुए हमले के विरोध में सपा ने गुरुवार को कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था का आरोप लगाते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आह्वान पर सपा कार्यकर्ता कलक्ट्रेट परिसर में एकत्र हुए। यहां पर धरना देकर सपाइयों ने जमकर प्रदेश व केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। जिलाध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता उत्पीड़न, हत्या व लूट महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार व अराजकता से परेशान हैं। खराब कानून व्यवस्था के कारण करणी सेना के हौसले बुलंद हैं। समाजवादी पार्टी के राज्य सभा सदस्य रामजी लाल सुमन को जान से मारने की धमकी देकर उनके आवास पर हमला किया गया। इसके बाद अलीगढ़ में काफिले पर हमला किया गया जिसमें बड़ी मुश्किल से जान बची। इसके बाद भी सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष वीरसेन यादव ने कहा की राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीडीए का नारा देकर दलित, पिछड़ों की लड़ाई लड़ रहें हैं। सपा के बढ़ते जनाधार वर्तमान सरकार हिल गई है। अब जानबूझ कर उत्पीड़न किया जा रहा है। यहां पूर्व सांसद राजाराम पाल, नरेंद्र पाल सिंह, दिलीप सिंह यादव, राम सिंह यादव, रामशंकर प्रजापति, शेखू खान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed