कन्नौज: ‘बंद स्कूल खुलेंगे तो पढ़ेगा PDA’... अखिलेश के बयान के बाद सपा नेताओं ने शिक्षकों का किया सम्मान
Kannauj News: प्रदेश में बंद पड़े 26 हजार से अधिक स्कूलों के मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। शिक्षक दिवस के अवसर पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि बंद स्कूल खुलेंगे तो PDA पढ़ेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में बंद पड़े 26 हजार से अधिक प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शिक्षक दिवस के अवसर पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर "बंद स्कूल खुलेंगे तो PDA पढ़ेगा" पोस्ट किए जाने के बाद कन्नौज की तिर्वा विधानसभा क्षेत्र में सपा नेताओं ने अनोखा प्रदर्शन किया।
बंद स्कूलों के बाहर शिक्षकों का किया सम्मान
तिर्वा विधानसभा क्षेत्र में वरिष्ठ सपा नेता कुक्कू चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बंद पड़े सरकारी स्कूलों के बाहर पहुंचकर शिक्षकों का सम्मान किया। इस दौरान सपा नेताओं ने राज्य सरकार की शिक्षा नीतियों पर कड़ा ऐतराज जताया और प्राइमरी स्कूलों को बंद किए जाने की मंशा पर सवाल खड़े किए।
PDA समाज के बच्चों का भविष्य हो रहा प्रभावित
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा नेता कुक्कू चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार जानबूझकर ग्रामीण इलाकों के स्कूलों को बंद कर रही है, जिससे पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक (PDA) समाज के बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का काम बेहतर सुविधाएं देकर नए स्कूल खोलना होना चाहिए, न कि पहले से चल रहे विद्यालयों पर ताला लटकाना।
पुलिस के रोकने पर हुई तीखी गहमागहमी
सपा के इस आयोजन की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने कार्यक्रम को रोकने का प्रयास किया, जिसको लेकर सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस बल के बीच काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। सपा नेता ने पुलिसिया हस्तक्षेप पर नाराजगी जताते हुए कहा कि शिक्षकों का आदर-सम्मान करना और बच्चों के हक की आवाज उठाना उनका संवैधानिक व लोकतांत्रिक अधिकार है, जिसे कोई दबा नहीं सकता।