फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SP supporters beaten BJP supporter lok sabha election 2019

सपा समर्थकों की दबंगई, बोले- अब जय भीम जय समाजवाद कहना होगा, विरोध करने पर किया ये हाल

Wed, 10 Apr 2019 08:28 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 10 Apr 2019 08:28 PM IST
विज्ञापन
SP supporters beaten BJP supporter lok sabha election 2019
लहूलुहान ग्राम प्रधान - फोटो : अमर उजाला
यूपी के इटावा जिले में थाना बकेवर क्षेत्र के गांव अंदावा में सपा समर्थकों ने प्रधान के भाई को केवल इस बात पर पीट दिया कि वह भाजपा का समर्थक है। दबंगों ने उसे लाठी-डंडों से पीट-पीटकर बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। घायल को डॉक्टरी कराने के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान अंदावा गजराज सिंह ने बताया कि उसका भाई मदन सिंह पुत्र कांशीराम अपने ट्यूबवेल पर था। गांव के ही दबंगों ने गाली गलौज करते हुए कहा कि तुम भाजपा का समर्थन करते हो। अब जय भीम, जय समाजवाद कहना होगा अथवा गांव में नहीं रहने दूंगा। न ही वोट डालने दूंगा।
विज्ञापन


मदन ने विरोध किया तो शराब के नशे में धुत दबंगों ने उसे लाठी डंडों से मारपीट कर बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया। वहीं थाना प्रभारी एसके त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed