फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SP strongly felt shock, candidate left the party, refunded tickets

सपा काे एक अाैर झटका, देखिए अब किसने छाेड़ी पार्टी

Tue, 16 Aug 2016 09:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर Updated Tue, 16 Aug 2016 09:36 PM IST
विज्ञापन
SP strongly felt shock, candidate left the party, refunded tickets
अखिलेश सिंह यादव व मुलायम सिंह यादव
समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कुछ दिनों पहले ही सिकंदरा विधानसभा सीट से सपा के प्रत्याशी घोषित किए गए महेंद्र कटियार  (बबलू) ने टिकट वापस करते हुए पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया। मंगलवार को दिए गए इस्तीफे में उन्होंने बताया है कि जातिगत आधार पर लोग सपा से जुड़ नहीं पा रहे हैं, इसी वजह से उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया है। वह किस पार्टी में जाएंगे यह तो नहीं बताया है लेकिन चर्चा है कि वह बसपा में शामिल होंगे और सिंकदरा सीट से ही प्रत्याशी भी बनाए जा सकते हैं।
विज्ञापन

करीब एक महीने पहले ही अमर उजाला ने सिकंदरा के सपा प्रत्याशी के पार्टी छोड़ने की खबर प्रकाशित की थी। महेंद्र कटियार ने बताया कि उन्होेंने काफी कोशिश की कि लेकिन सपा से उनके साथ जनाधार नहीं जुड़ रहा था, इसी वजह से उन्होंने पार्टी छोड़ दी। अब वह अपने समर्थकों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति पर विचार करेंगे। महेंद्र की पत्नी ज्योतिष्ना कटियार इस समय अकबरपुर नगर पंचायत की चेयरमैन हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed