{"_id":"68d83895cc7a694c5a0bbf55","slug":"sp-mlas-speech-on-bjp-platform-becomes-a-topic-of-discussion-kanpur-news-c-12-1-knp1001-1281033-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: भाजपा के मंच पर सपा विधायक का भाषण बना चर्चा का विषय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: भाजपा के मंच पर सपा विधायक का भाषण बना चर्चा का विषय
विज्ञापन
भाजपा के मंच से भाषण देते विधायक हसन रूमी।
- फोटो : स्रोत : वीडियो ग्रैब
कानपुर। चकेरी क्षेत्र में शनिवार को सीएम गि्रड की सड़क निर्माण के शिलान्यास कार्यक्रम में भाजपा के झंडे वाले मंच से सपा के छावनी विधायक मोहम्मद हसन रूमी का भाषण देते वीडियो वायरल हुआ है।
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि मंच पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और महापौर प्रमिला पांडेय बैठी हैं। मंच पर लगे माइक के सामने भाजपा का झंडा लगा हुआ है और विधायक अपना भाषण दे रहे हैं। भाषण में उन्होंने मॉडल सड़क बनने और इसके लिए विधायक सतीश महाना का भी योगदान होने की बात कही। वीडियो वायरल होते ही शहर के राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं।
इस संबंध में सपा विधायक रूमी ने कहा कि यह सीएम गि्रड योजना के तहत बनने वाली सड़क के शिलान्यास का सरकारी कार्यक्रम था। यह सड़क सतीश महाना और उनके क्षेत्र डिफेंस कालोनी और केडीए कालोनी के बीच बन रही है। सड़क को स्वीकृत कराने में उनका भी योगदान है। वह एक सरकारी कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि होने के कारण गए थे। भाषण से पहले उन्हें पता नहीं था कि सामने पार्टी का झंडा लगा हुआ है। जैसे ही किसी ने यह बताया विरोध दर्ज कराते हुए मंच छोड़ दिया।