फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SP MLA Irfan Solanki will be questioned in jail in gangster case

MLA Irfan Solanki: गैंगस्टर मामले में सपा विधायक इरफान सोलंकी से जेल में होगी पूछताछ

Sat, 14 Jan 2023 09:35 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 14 Jan 2023 09:35 AM IST
विज्ञापन
SP MLA Irfan Solanki will be questioned in jail in gangster case
इरफान सोलंकी - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में जाजमऊ में प्लॉट पर कब्जे के लेकर की गई आगजनी और फर्जी आधार कार्ड के जरिये हवाई यात्रा करने के आरोप में महाराजगंज जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी से गैंगस्टर मामले में भी पूछताछ की जाएगी। विवेचक ने एमपीएमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश सत्येंद्र नाथ त्रिपाठी की अदालत में जेल जाकर बयान दर्ज करने के लिए अर्जी दी थी जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है।

विज्ञापन


एडीजीसी भास्कर मिश्रा ने बताया कि जाजमऊ थाने में इरफान, रिजवान, इसराइल आटे वाला, मो.शरीफ और शौकत अली के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस मामले में पूर्व विवेचक छावनी थाना प्रभारी अर्चना सिंह ने कोर्ट से अनुमति लेकर कानपुर जेल में बंद रिजवान, इसराइल, शरीफ व शौकत के बयान दर्ज कर लिए थे। इसी बीच विवेचना फीलखाना के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह को स्थानांतरित कर दी गई। इस पर विवेचक सुनील ने शुक्रवार को कोर्ट में अर्जी देकर महाराजगंज जेल में बंद इरफान सोलंकी के बयान दर्ज करने की अनुमति मांगी जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed