फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SP made history sheeter the district president of the student assembly, the message is going viral on social media

सपा ने हिस्ट्रीशीटर को बनाया छात्रसभा का जिलाध्यक्ष, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा मैसेज

Fri, 31 Dec 2021 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
SP made history sheeter the district president of the student assembly, the message is going viral on social media
कानपुर देहात। सपा की ओर गुरुवार को रसूलाबाद निवासी निर्देश यादव को छात्र सभा का जिलाध्यक्ष बनाया है। निर्देश के ऊपर हत्या सहित आठ मामले दर्ज हैं। सपा छात्र सभा का जिलाध्यक्ष बनने के बाद निर्देश की हिस्ट्रीशीट सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है।
विज्ञापन

सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि कानपुर देहात में सपा छात्रसभा का जिलाध्यक्ष निर्देश यादव को बनाया गया है। वहीं, निर्देश पर रसूलाबाद और कानपुर के ककवन थाने में मारपीट, बलवा, हत्या, धोखाधड़ी सहित अन्य मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

रसूलाबाद पुलिस ने वर्ष 2016 में उसे आर्म्स एक्ट में जेल भेजा था। पुलिस ने 2017 में उसके खिलाफ हिस्ट्रीशीट खोलकर गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। इसके बाद भी सपा की ओर से निर्देश यादव को जिले में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे क्षेत्र और सोशल मीडिया में इसकी काफी चर्चा हो रही है। जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव ने बताया कि निर्देश को छात्रसभा का जिलाध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी मिली है, लेकिन अधिकृत रूप से पत्र नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed