{"_id":"5fcbd7558ebc3ecfa810bc89","slug":"sp-leader-sent-to-jail-for-murderous-attack-on-brother","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: भाई पर जानलेवा हमला करने में सपा नेता को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: भाई पर जानलेवा हमला करने में सपा नेता को भेजा जेल
Sun, 06 Dec 2020 12:27 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 06 Dec 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
दुकान खाली कराने के विवाद में भाई पर फायरिंग करने के मुकदमे में पुलिस ने सपा नेता को जेल भेज दिया है। इसके साथ ही लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग करने का दूसरा मुकदमा भी दर्ज किया है। पुलिस को रिवॉल्वर समेत तीन कारतूस व दो खोखे भी मिले हैं।
रिवॉल्वर को बैलेस्टिक जांच के लिए भेजा जाएगा। फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला नवदिया निवासी सपा नेता रजत क्रांतिकारी का शुक्रवार को दुकान खाली कराने को लेकर अपने पशु चिकित्सक भाई विवेक माहेश्वरी से विवाद हो गया था।
सपा नेता ने भाई पर लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग कर दी थी। इसमें भाई बच गया था। पुलिस ने सपा नेता को पकड़कर लाइसेंसी रिवॉल्वर कब्जे में ली थी। भाई विवेक की तहरीर पर पुलिस ने रजत क्रांतिकारी के खिलाफ जानलेवा हमला व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही पुलिस ने लाइसेंसी हथियार से सरेआम फायरिंग करने में का मुकदमा भी दर्ज किया है। शनिवार दोपहर सपा नेता को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। कोतवाल जय प्रकाश पाल ने बताया कि सपा नेता के लाइसेंस को निरस्त कराने के लिए आख्या एसपी को भेजी जाएगी।