{"_id":"6af75c7a13f4be229a06cdd7","slug":"passengers-stranded-for-hours-at-the-bus-terminal-buses-failed-to-arrive-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-112484-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बस अड्डा पर घंटों फंसे यात्री, नहीं पहुंचीं बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बस अड्डा पर घंटों फंसे यात्री, नहीं पहुंचीं बसें
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। भाईदूज के बाद यात्रियों की वापसी शुरू हुई। इससे फर्रुखाबाद बस अड्डे पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। डिपो प्रशासन हरदोई, शाहजहांपुर और बदायूं जैसे स्थानों के लिए पर्याप्त बसें उपलब्ध कराने में विफल रहा।
दोपहर में करीब ढाई घंटे तक एक भी बस नहीं आईं। लगभग 300 यात्री फंसे रहे। इटावा, कानपुर और मैनपुरी जाने वाले यात्रियों को भी ऐसी ही परेशानी हुई। जो बसें आईं, उनमें चंद मिनटों में ही धक्का-मुक्की कर यात्री चढ़ गए। पांचाल घाट पर लंबा जाम लग गया। इससे बरेली, कानपुर, बदायूं, शाहजहांपुर और हरदोई से आने वाली बसें फंस गईं। पश्चिमी गेट पर 300 से अधिक यात्रियों की भीड़ जमा हो गई। पूर्वी गेट पर भी बड़ी संख्या में लोग बसों का इंतजार करते रहे।
दोपहर करीब तीन बजे हरदोई डिपो की एक बस पहुंची, तो यात्रियों को उतारना मुश्किल हो गया। कई यात्रियों ने शीशे से बैग फेंके और छोटे बच्चों को सीट पर बैठा दिया। बस तुरंत भर गई, जिससे बुजुर्गों और महिला यात्रियों को काफी दिक्कत हुई। एआरएम राजेश कुमार ने बताया कि बसों की कोई कमी नहीं थी, बल्कि जाम के कारण देरी हुई। उन्होंने कहा कि बसें आते ही भीड़ खत्म हो गई थी।