{"_id":"65f427a69efc464def09ea42","slug":"sp-handed-over-a-check-of-rs-one-crore-44-lakh-to-the-family-of-constable-sachin-rathi-the-history-sheeter-di-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सिपाही सचिन राठी के परिजनों को SP ने सौंपी एक करोड़ 44 लाख की चेक, हिस्ट्रीशीटर की गोली लगने से हुई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सिपाही सचिन राठी के परिजनों को SP ने सौंपी एक करोड़ 44 लाख की चेक, हिस्ट्रीशीटर की गोली लगने से हुई थी मौत
Fri, 15 Mar 2024 04:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 15 Mar 2024 04:20 PM IST
सार
Kannauj News: 25 दिसंबर 2023 को थाना की टीम हिस्ट्रीशीटर अशोक यादव उर्फ मुनुआ के घर में वारंट तामील कराने गई थी। इसी दौरान हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी। टीम में शामिल सिपाही सचिन राठी को गोली लगी थी और उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
कन्नौज कांड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कन्नौज जिले में लगभग तीन महीने पहले हिस्ट्रीशीटर की गोली लगने से सिपाही सचिन राठी शहीद हो गए थे। अब पुलिस ने मृतक सिपाही के परिजनों को आर्थिक मदद सौंपी है। शुक्रवार को अपने कार्यालय में एसपी अमित कुमार आनंद ने सिपाही के परिजनों को अलग-अलग मदद से एक करोड़ 44 लाख रुपये की चेक सौंपी।
विज्ञापन
घटना 25 दिसंबर 2023 को विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के धरनीधीरपुर नगरिया गांव में हुई थी। थाना की टीम हिस्ट्रीशीटर अशोक यादव उर्फ मुनुआ के घर में वारंट तामील कराने गई थी। इसी दौरान हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी। टीम में शामिल सिपाही सचिन राठी को गोली लगी थी।
विज्ञापन
उन्हें गंभीर हालत में कानपुर ले जाया गया था, जहां कुछ ही घंटों में उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर, उसकी पत्नी और नाबालिग पुत्र को पकड़ लिया था। जांच के बाद उसके घर को आपराधिक गतिविधियों का अड्डा बताते हुए जेसीबी की मदद से ढहा दिया गया था।
विज्ञापन