फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   SP General Secretary reviewed the membership drive, Ram Gopal did not speak on Akhilesh and Shivpal

Etawah: सपा महासचिव ने की सदस्यता अभियान की समीक्षा, अखिलेश-शिवपाल के बीच पत्राचार पर नहीं बोले रामगोपाल

Sun, 24 Jul 2022 07:47 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 24 Jul 2022 07:47 PM IST
सार

इटावा जिले के समाजवादी पार्टी के कार्यालय में पहुंचकर सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने सदस्यता अभियान की समीक्षा की। वहीं, वो अखिलेश यादव और विधायक शिवपाल सिंह यादव के बीच चल रहे पत्र व्यवहार में चुप्पी साधे रहे।

विज्ञापन
SP General Secretary reviewed the membership drive, Ram Gopal did not speak on Akhilesh and Shivpal
सपा कार्यालय पर सदस्यता अभियान की समीक्षा करते राष्ट्रीय महासचिव डॉ. रामगोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और विधायक शिवपाल सिंह यादव के बीच चल रहे पत्र व्यवहार के बारे में सपा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. रामगोपाल यादव कुछ नहीं बोले। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि इस बारे में राष्ट्रीय अध्यक्ष ही कुछ कह सकते हैं। वे इस बारे में कुछ नहीं कहेंगे।

विज्ञापन

डॉ. रामगोपाल रविवार को सपा कार्यालय पर पार्टी के सदस्यता अभियान की समीक्षा करने आए थे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जिले में एक दिन में कुल 2500 सदस्य बनाये जा चुके हैं। अभियान बराबर चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन

हर बूथ पर दो सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। एक सक्रिय सदस्य को 50 साधारण सदस्य बनाने होते हैं। इस तरह से हर बूथ पर 100 कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लक्ष्य को पूरा करना है। इटावा में सदस्यता अभियान तेजी से चल रहा है। सदस्यता बहियां भी कम पड़ रही हैं। वे लखनऊ जाकर पार्टी कार्यालय से यहां सदस्यता बहियां भिजवाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस बार पार्टी को मजबूत बनाने वाले को ही संगठन में उचित सम्मान और पद दिया जाएगा। सदस्यता अभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं की परफॉर्मेंस देखी जाएगी। उसके आधार पर ही उन्हें संगठन में उचित जिम्मेदारी दी जाएगी।

इससे पूर्व उन्होंने सपा जिला अध्यक्ष गोपाल यादव से सदस्यता अभियान के बारे में जानकारी की। समाज के सभी वर्गों के लोगों को सदस्यता से जोड़ने के निर्देश दिए। शहर अध्यक्ष वसीम चौधरी, पूर्व चेयरमैन फुरकान अहमद, बृजेश कठेरिया, वीरू भदौरिया, संतोष यादव, विद्याराम यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed