फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   sp congress alliance ram and allaah

यहां आधे घर में राम-राम, आधे घर में अल्लाह-अल्लाह करेगा सपा-कांग्रेस गठबंधन

Fri, 10 Feb 2017 11:24 PM IST
चंद्रपाल सिंह सेंगर, अमर उजाला, कानपुर
चंद्रपाल सिंह सेंगर, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 10 Feb 2017 11:24 PM IST
सार

धर्म, अधर्म के लिए लुईस ने गठित की टीम

विज्ञापन
sp congress alliance ram and allaah
लुईस खुर्शीद (फाइल फोटो)

विस्तार

कांग्रेस-सपा गठबंधन यहां आधे घर में राम-राम आधे घर में अल्लाह वाली कहावत को चरितार्थ कर रहा है। ऐसा बड़े नेता के इशारे पर हो रहा है। दरअसल, नेताजी की नारजगी को लेकर ऐसा हो रहा है। लेकिन इसमें गठबंधन धर्म दाव पर लग गया है।
विज्ञापन

सीट पर टिकट नहीं मिला तो नेताजी नाराज

sp congress alliance ram and allaah
डेमो
फर्रुखाबाद संसदीय क्षेत्र में आने वाली पांच विधानसभाओं में से चार पर कांग्रेस गठबंधन धर्म का निर्वाह करेगी। इसके लिए यहां 31 सदस्यीय टीम पूर्व विदेश राज्यमंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद के निर्देश पर गठित की गई है। 19 फरवरी को होने जा रहे मतदान में सपा-कांग्रेस गठबंधन पर भोजपुर, अमृतपुर, कायमगंज और एटा जिले की विधानसभा अलीगंज में गठबंधन के धर्म का पालन करने के लिए कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया है पर फर्रुखाबाद सदर सीट छोड़ दी गई है।

लुईस खुर्शीद का कहना है विधानसभा चुनाव में सपा कांग्रेस गठबंधन धर्म का पालन भोजपुर, अमृतपुर, कायमगंज व एटा की अलीगंज में करेंगी। केवल फर्रुखाबाद सदर सीट पर कोई सहयोग व प्रचार कांग्रेस नहीं करेगी। क्योंकि इस सीट पर मुझे हकदार होते हुए भी टिकट नहीं दिया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भी प्रचार करें तो गठबंधन धर्म का होगा निर्वाह

sp congress alliance ram and allaah
डेमो
सदर में भी प्रचार करें तो गठबंधन धर्म का होगा निर्वाह
सपा के जिलाध्यक्ष नदीम फारुकी ने कहा गठबंधन धर्म का असली निर्वाह तो तभी होगा, जब कांग्रेसी सदर सीट पर भी सपा प्रत्याशी को चुनाव लड़ाएं। सदर विधानसभा में चुनाव प्रचार न करना व अन्य किसी का सहयोग यदि कांग्रेसी करेंगे तो यह गठबंधन के अनुसार अधर्म हो जाएगा।
 

मैडम की रणनीति के अनुसार होगा काम 
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा का कहना है सदर विधानसभा क्षेत्र से जिस समय सपा हाईकमान ने कांग्रेस के पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद को टिकट देने की बात कही तो उनका बेवजह विरोध किया गया। इस वजह से मैडम नाराज हो गईं। सपा नेता यदि मैडम से संपर्क करते तो नाराजगी दूर हो सकती थी। अब मैडम ने गठबंधन पर जो रणनीति तैयार की है, उसी पर कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्य करेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed