यहां आधे घर में राम-राम, आधे घर में अल्लाह-अल्लाह करेगा सपा-कांग्रेस गठबंधन
धर्म, अधर्म के लिए लुईस ने गठित की टीम
विस्तार
सीट पर टिकट नहीं मिला तो नेताजी नाराज
लुईस खुर्शीद का कहना है विधानसभा चुनाव में सपा कांग्रेस गठबंधन धर्म का पालन भोजपुर, अमृतपुर, कायमगंज व एटा की अलीगंज में करेंगी। केवल फर्रुखाबाद सदर सीट पर कोई सहयोग व प्रचार कांग्रेस नहीं करेगी। क्योंकि इस सीट पर मुझे हकदार होते हुए भी टिकट नहीं दिया गया।
यहां भी प्रचार करें तो गठबंधन धर्म का होगा निर्वाह
सपा के जिलाध्यक्ष नदीम फारुकी ने कहा गठबंधन धर्म का असली निर्वाह तो तभी होगा, जब कांग्रेसी सदर सीट पर भी सपा प्रत्याशी को चुनाव लड़ाएं। सदर विधानसभा में चुनाव प्रचार न करना व अन्य किसी का सहयोग यदि कांग्रेसी करेंगे तो यह गठबंधन के अनुसार अधर्म हो जाएगा।
मैडम की रणनीति के अनुसार होगा काम
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा का कहना है सदर विधानसभा क्षेत्र से जिस समय सपा हाईकमान ने कांग्रेस के पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद को टिकट देने की बात कही तो उनका बेवजह विरोध किया गया। इस वजह से मैडम नाराज हो गईं। सपा नेता यदि मैडम से संपर्क करते तो नाराजगी दूर हो सकती थी। अब मैडम ने गठबंधन पर जो रणनीति तैयार की है, उसी पर कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्य करेंगे।