फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SP chief Akhilesh Yadav spoke against BJP after voting in Mainpuri

Mainpuri By-Poll: मतदान के बाद सपा प्रमुख ने BJP पर साधा निशाना, बोले- फोर्स से कहा गया जाइए डराइए-धमकाइए

Tue, 06 Dec 2022 01:40 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 06 Dec 2022 01:40 AM IST
सार

प्रेसवार्ता में अखिलेश यादव ने कहा कि सुबह से शिकायतें आ रही हैं कि मैनपुरी में सपा कार्यकर्ताओं पर दबाव बनाकर नाम पूछा गया, जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं पर कोई रोक नहीं रही। उन्होंने शराब तक बांटी।

विज्ञापन
SP chief Akhilesh Yadav spoke against BJP after voting in Mainpuri
अखिलेश यादव और डिंपल यादव - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सोमवार को मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में वोट डालने के बाद प्रेसवार्ता में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा। आरोप लगाया कि पुलिस-प्रशासन सुबह से सपा के वोट कटवाने का प्रयास कर रहा है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सुबह से शिकायतें आ रही हैं। मैनपुरी में सपा कार्यकर्ताओं पर दबाव बनाकर नाम पूछा गया, जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं पर कोई रोक नहीं रही। उन्होंने शराब तक बांटी। बोले, बाहर से आने वाले फोर्स से कहा गया कि यहां सपा का गांव है, जाइए डराइए, धमकाइए, अभद्रता कीजिए। अधिकारियों ने कुछ लोगों को गांव से नहीं निकलने दिया। सपा कार्यालय से डीएम को फोन करने पर सीयूजी फोन चपरासी ने उठाया। आखिरकार, प्रशासन वोट किसके लिए डलवाना चाहता है।

विज्ञापन

मैनपुरी में नेताजी ने सारे काम कराए। इसके कारण भाजपा को उधार का प्रत्याशी लेना पड़ा। यहां के लोग नेताजी के लिए वोट कर रहे हैं। भाजपा घबराई हुई है। अखिलेश ने कहा कि एक अधिकारी ने उनसे यहां तक कहा कि इतना दबाव है, आपकी कैसे सुनें।

ताखा ब्लॉक प्रमुख के पति ध्रुव यादव को पुलिस के उठाने के मामले में अखिलेश ने कहा कि चाचा शिवपाल समय से पहुंच गए, वरना पता नहीं क्या होता। निर्वाचन आयोग आंख बंद करके बैठा है। बोले, यह तो विपक्षियों के लिए ट्रेनिंग है। 2024 में इससे अच्छी तैयारी करनी होगी। जनता नेताजी के साथ है। इस बार का परिणाम ऐतिहासिक होगा।

विज्ञापन

सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने ट्वीट कर मैनपुरी डीएम पर लगाए आरोप
सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने निर्वाचन आयोग को ट्वीट करके मैनपुरी डीएम पर फोन न उठाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि धांधली की शिकायतों के लिए डीएम को फोन किया गया लेकिन, वह फोन नहीं उठा रहे हैं। प्रेस वार्ता में डिंपल यादव ने कहा कि यह चुनाव नेता जी का है। प्रशासन और सरकार नहीं चाहती कि वोट डलें। इसके लिए कई तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। निर्वाचन आयोग को इसका संज्ञान लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed