Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SP chief Akhilesh Yadav said to give big responsibility to Shivpal Yadav

मैनपुरी की जीत से सैफई परिवार एक: अखिलेश बोले- 'चाचा' को जल्द मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा पर किया पलटवार

Fri, 09 Dec 2022 08:45 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, इटावा
अमर उजाला नेटवर्क, इटावा Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 09 Dec 2022 08:45 PM IST
सार

लायन सफारी का भ्रमण करने के बाद शुक्रवार शाम पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि यह सभी जानते हैं कि रुपये, शराब किसने बंटवाई। डिंपल यादव की जीत जनता की दिलाई जीत है। इसके लिए मैं मैनपुरी लोकसभा की जनता को बधाई देता हूं।

विज्ञापन
SP chief Akhilesh Yadav said to give big responsibility to Shivpal Yadav
शिवपाल सिंह यादव, अखिलेश यादव व डिंपल यादव - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि चाचा शिवपाल सिंह यादव को सपा में जल्द ही बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। वहीं मैनपुरी के भाजपा के प्रत्याशी रघुराज सिंह के रुपये बांटने और कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक के गुंडों को संरक्षण देने वाले बयान पर भी पलटवार किया।

विज्ञापन

             
शुक्रवार शाम लायन सफारी का भ्रमण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि यह सभी जानते हैं कि रुपये, शराब किसने बंटवाई। डिंपल यादव की जीत जनता की दिलाई जीत है। इसके लिए मैं मैनपुरी लोकसभा की जनता को बधाई देता हूं। आगे कहा कि वह लोग सपा पर बोल रहे हैं, जिन्हें खैनी खाने से फुर्सत नहीं है। खैनी खाना छोड़कर उन्हें अपने क्षेत्र के विकास के मुद्दों को उठाना चाहिए।

विज्ञापन
Trending Videos

आगे बोले कि चाचा शिवपाल सिंह ने कहा है कि वह बड़े हैं, तो भूमिका भी बड़ी रहेगी। चाचा को जल्द ही समाजवादी पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। सफारी पहुंचने से पहले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पचावली रोड के एक शादी समारोह में शामिल हुए। उनके साथ सपा जिला अध्यक्ष गोपाल यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

डिंपल यादव की जीत के बाद सैफई परिवार में खुशी की लहर 
शुक्रवार को सांसद डिंपल यादव ने सैफई मेला ग्राउंड स्थापित बड़े हनुमान जी की मूर्ति पर आशीर्वाद लिया और सभी परिवार की महिलाओं के साथ एक-एक करके फोटो भी खिंचवाई। वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव भी मौजूद रहे। शुक्रवार को भी सपा मुखिया के आवास पर पूरे दिन जश्न का माहौल रहा है। आगामी 2024 के चुनाव को लेकर रणनीति बनाई। एसएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में शिवपाल सिंह यादव ने नेता व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सभी नेता व कार्यकर्ता अभी से बूथ स्तर पर काम करना शुरू कर दें। 

विज्ञापन

नेताजी के चित्र पर फूल माला पहनाकर मनाया जीत का जश्न
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में जीत पर सपाइयों ने पार्टी कार्यालय पर लड्डू बांटे। पार्टी के नेता रामवीर यादव ने कहा कि मैनपुरी में जीत भाजपा के अंत की शुरुआत है। पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सपा ब्लॉक अध्यक्ष रामवीर सिंह यादव, गुलाब सिंह यादव, रमेश यादव, राकेश दुबे, श्रीकांत मिश्रा, संजू यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed