{"_id":"660bf13a19f43fc57e076ff5","slug":"sp-chief-akhilesh-yadav-gave-statement-against-bjp-2024-04-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश का भाजपा पर हमला: बोले- केजरीवाल की गिरफ्तारी ने कराई फजीहत, कई देशों में इसके विरोध में उठ रही आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश का भाजपा पर हमला: बोले- केजरीवाल की गिरफ्तारी ने कराई फजीहत, कई देशों में इसके विरोध में उठ रही आवाज
Tue, 02 Apr 2024 05:23 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 02 Apr 2024 05:23 PM IST
सार
यूपी के कन्नौज में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी ने पार्टी की फजीहत कराई है।
विज्ञापन
कन्नौज कार्यालय में कार्यकर्ता सम्मेलन में बोलते अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि चुने हुए मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी ने दुनिया भर में फजीहत करवा दी है। कई देशों में इसके विरोध में आवाज उठ रही है। कहा कि चुनाव हारने के डर से भाजपा चुने हुए मुख्यमंत्रियों को गिरफ्तार करवा रही है।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रचार अभियान का आगाज करने कन्नौज पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा को कई मुद्दों पर जमकर घेरा। कहा कि एक तरफ भाजपा वाले 400 पार का नारा दे रहे हैं। दूसरी तरफ सरकार जाती दिखने की घबराहट में विपक्षी पार्टियों को निशाना बनाया जा रहा है। पहले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी से गिरफ्तार करवाया। अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करवा लिया।
विज्ञापन
विश्वगुरू बनने का दावा कर रहे थे, अब दुनिया में थू-थू हो रही है। यह कार्रवाई घबराहट में की जा रही है। भाजपा वाले झूठ बोलने में माहिर हैं। झूठ बोलकर देश की सत्ता हासिल की। अब हकीकत सामने आने पर सरकारी एजेंसियाें का दुरुपयोग किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में नौ बार पेपर लीक का मुद्दा उठाया। कहा कि युवाओं में नाराजगी है।
जनता को मिली महंगाई
अखिलेश यादव ने कहा कि चुनावी बांड ने भाजपा की बैंड बजा दी है। ईडी-सीबीआई का डर दिखाकर कंपनियों से चुनावी चंदा लिया गया। बदले में उन्हें मनमाना मुनाफा कमाने की छूट दी गई। इस कारण महंगाई बढ़ी है। कोरोना के दौरान जिस वैक्सीन को लेकर शोर मचा रहे थे, उस कंपनी से भी करोड़ों का चंदा ले लिया। इसी बहाने कंपनियों को खुली छूट दी गई। नतीजे में महंगाई बढ़ गई। ज्यादा मुनाफा कमाना भी भ्रष्टाचार की श्रेणी में आता है। अब इस चंदा वसूली की हकीकत सामने आने के बाद भाजपा के पास जवाब नहीं है। जनता के सामने इनकी हकीकत सामने आ गई है।