{"_id":"5c9e6d15bdec2213f6783ce2","slug":"sp-candidate-from-kanpur-in-lok-sabha-election-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासी संग्रामः कानपुर में सपा ने खोला अपना पत्ता, इस पूर्व विधायक पर लगाया दांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियासी संग्रामः कानपुर में सपा ने खोला अपना पत्ता, इस पूर्व विधायक पर लगाया दांव
Sat, 30 Mar 2019 12:38 AM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 30 Mar 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
रामकुमार निषाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव के पूर्व विधायक रामकुमार निषाद को सपा ने कानपुर से टिकट दिया है। सपा-बसपा गठबंधन वाली यह सीट सपा के खाते में है। शुरू में पार्टी ने ब्राह्मण और ठाकुर बिरादरी पर दांव लगाने की रणनीति बनाई थी, इसी बीच भाजपा से ब्राह्मण प्रत्याशी उतारने जाने की वजह से रणनीति बदल दी गई।
विज्ञापन
यहां से प्रत्याशी बनाए जाने के पीछे पिछड़ा, दलित और मुस्लिम गठजोड़ की रणनीति बताई गई है। महानगर में निषाद के साथ बाथम, मांझी और कश्यप बिरादरी के मतदाताओं की संख्या वैसे तो सिर्फ 20 हजार के आसपास है, लेकिन कुल पिछड़ी जातियों से जुड़े मतदाताओं की संख्या करीब 2 लाख 90 हजार है। राम कुमार निषाद का राजनीतिक क्षेत्र उन्नाव रहा है। राम कुमार के भाई दिवंगत दीपक कुमार भी उन्नाव से विधायक रहे हैं।
विज्ञापन