फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   sp candidate from kanpur Cantt ateeq Ahmed 42 are recorded police case

कानपुर कैंट से सपा प्रत्याशी बाहुबली अतीक अहमद पर दर्ज हैं 42 पुलिस केस

Sun, 11 Dec 2016 05:12 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 11 Dec 2016 05:12 PM IST
विज्ञापन
sp candidate from kanpur Cantt ateeq Ahmed  42 are recorded police case
अतीक पर हत्या, अपहरण, कब्जे समेत गंभीर धाराओं में 42 पुलिस केस
कानपुर कैंट से सपा प्रत्याशी बनाए गए बाहुबली नेता और पूर्व सांसद अतीक अहमद के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, धोखाधड़ी और कब्जे समेत 42 मामले दर्ज हो चुके हैं। 
विज्ञापन

अतीक अहमद ने 2014 के लोकसभा चुनाव में कुल 42 आपराधिक मामलों का ब्यौरा दिया था। 18 मामलों में उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो चुकी थी और 24 मामले अदालतों में विचाराधीन हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक राइट्स (एडीआर) की रिपोर्ट के मुताबिक अतीक ने निर्वाचन आयोग को दिए हलफनामे में कुल 42 आपराधिक मुकदमों का जिक्र किया है। जिन मामलों में चार्जशीट दाखिल की गई है,  हत्या के 6, हत्या की कोशिशों के 6, अपहरण के 4, धोखाधड़ी से संबंधित 4, घर पर कब्जा करने के 2, सरकार कामकाज में बाधा डालने के 2 आरोपों समेत विभिन्न गंभीर धाराओं के मामले हैं। विचाराधीन मामलों में आपराधिक केसों की लंबी फेहरिस्त है। वर्ष 2005 में बसपा विधायक राजू पाल की हत्या में उन्हें नामजद किया गया है। अतीक के खिलाफ अधिकतर मामले इलाहाबाद के हैं।
विज्ञापन

मुसलिम कार्ड की कोशिश
विधानसभा चुनाव में बाहुबली अतीक अहमद पर चुनावी दांव लगाने के सपा के फैसले को मुसलिम कार्ड से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल, मायावती जिस तरह मुसलमानों को लुभाने में लगी हुई है, उससे सपा चौकन्नी हो गई है। 2017 चुनाव से सपा ऐसे मुस्लिम चेहरों पर दांव लगाना चाहती है जो अपने दमखम पर उसका चुनावी गणित बनाने-बिगाड़ने की हैसियत रखते हैं। इस पैमाने में अतीक अहमद सपा को फिट लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed