फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   sp bsp launched candidate at dharmnagri seat

धर्मनगरी में सपा-बसपा ने उतारे अपने धुरंदर, भाजपा-कांग्रेस की घोषणा बाकी

Fri, 06 Jan 2017 12:00 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 06 Jan 2017 12:00 AM IST
सार

कार्यालयों में बढ़ी राजनैतिक हलचल
सपा, कांग्रेस के नए जिलाध्यक्षों के लिए चुनाव दंगल से कम नहीं 

विज्ञापन
sp bsp launched candidate at dharmnagri seat
डेमो

विस्तार

चुनाव का बिगुल बजते ही राजनैतिक दलों ने तैयारियां और तेज कर दी है। जिला कार्यालय में चहल पहल शुरू हो गयी है। सपा व बसपा ने पहले से ही प्रत्याशी घोषित कर दिया है। जबकि भाजपा, कांग्रेस के प्रत्याशी के नाम घोषित नहीं किया है।
विज्ञापन

 
धर्मनगरी की दोनाें विधानसभा सीटों के लिए सपा, बसपा ने प्रत्याशी घोषित कर दिया है। जिससे दोनों के कार्यालय में सुबह से कायकर्ता जुटे। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर घोषित प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने को कहा। भाजपा व कांग्रेस ने प्रत्याशी जरूर घोषित नहीं किए हों। लेकिन दोनों दलों के कार्यालय में जिलाध्यक्षों ने  दावेदारों के साथ संगठन को मजबूत कर इस चुनाव में जीतने के लिए जोर लगाने को कहा है। 
विज्ञापन


नए जिलाध्यक्षों के लिए चुनाव बने दंगल
सपा और कांग्रेस के नए जिलाध्यक्षों के लिए चुनाव किसी दंगल से कम नहीं होंगे। सपा ने हाल ही में अनुज यादव को नया जिलाध्यक्ष बनाया है। इसी तरह कांग्रेस पार्टी ने पंकज मिश्रा को नया जिलाध्यक्ष बनाया है। इस कारण दोनों जिलाध्यक्षों के लिए यह चुनाव उनकी साख से भी जुड़ गया है। दोनों ने पार्टी की जीत के लिए जोर लगाना शुरू कर दिया है। वहीं भाजपा में अशोक जाटव  व बसपा में रामलखन निषाद लंबे समय से जिलाध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed