{"_id":"5cab1665bdec2214492a9bda","slug":"sp-bsp-alliance-new-candidate-for-lok-sabha-elections-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी की इस सीट पर सपा-बसपा गठबंधन कर सकता है बड़े फेरबदल, बदल जाएंगे चुनावी समीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी की इस सीट पर सपा-बसपा गठबंधन कर सकता है बड़े फेरबदल, बदल जाएंगे चुनावी समीकरण
Mon, 08 Apr 2019 03:17 PM IST
दुष्यंत शर्मा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 08 Apr 2019 03:17 PM IST
विज्ञापन
अरुण शंकर शुक्ला उर्फ अन्ना एवं पूजा पाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश की उन्नाव लोक सभा सीट पर नामांकन करने से ठीक एक दिन पहले सपा बसपा गठबंधन प्रत्याशी पूजा पाल के टिकट पर काले बादल मंडारा रहे हैं। सपा बसपा गठबधंन उन्नाव लोक सभा सीट से अपना उम्मीदवार बदल सकता है।
पिछले लगातार दो लोकसभा चुनावों में जिले से किस्मत आजमा चुके अरुण शंकर शुक्ल उर्फ अन्ना के चुनाव लड़ने की चर्चाओं ने जिले के सियासी हलकों में अचानक खलबली मचा दी है। अन्ना के आने से किसी प्रत्याशी का टिकट कटना तय माना जा रहा है।
रविवार दोपहर बाद सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा शुरू हुई कि कद्दावर नेता एकबार फिर जिले से लोकसभा चुनाव के मैदान में उतर सकते हैं। अन्ना शुक्ला की जिले के मतदाताओं में पैठ होने से लोगों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन
सियासतदान अभी चुनावी गुणाभाग में व्यस्त हो गए हैं। पिछले दो लोकसभा चुनावों में अलग-अलग दलों किस्मत आजमा चुके अन्ना ने 2009 का चुनाव बसपा से लड़ा था। इस चुनाव में उन्हें 173384 वोट मिले थे। 2014 के चुनाव में वह सपा से प्रत्याशी थे। इस चुनाव में उन्हें 208661 वोट मिले।
दोनों ही बार वह दूसरे नंबर पर रहे थे। अन्ना के एक बार फिर चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। हालांकि किसी प्रमुख राजनीतिक दल ने अभी तक अन्ना को उम्मीदवार बनाने का आधिकारिक एलान नहीं किया है। इस खबर ने अचानक जिले की चुनावी हल्कों में खलबली मचा दी है।