{"_id":"5ff618b58ebc3e3195368288","slug":"sp-akbarpur-news-knp604398785","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक अजीत कुमार सिंह का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक अजीत कुमार सिंह का निधन
विज्ञापन
पूर्व विधायक अजीत सिंह का फाइल फोटो।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। पूर्व विधायक अजीत कुमार सिंह का बुधवार को दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे। हार्ट अटैक पड़ने पर परिजन एम्स दिल्ली ले गए थे। गुरुवार को उनके शव का कानपुर में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
सपा नेता अनूप कुमार सिंह ने बताया कि पिता अजीत कुमार सिंह (83) सन् 1980 से लेकर 90 तक लगातार दो बार सरवनखेड़ा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट पर विधायक रहे थे। इसके बाद समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे। चुनाव में हार मिलने के बाद वह फिर दोबारा नहीं लड़े। आखिरी सांस तक वह सपा में ही रहे। बता दें के उनके बेटे अनूप कुमार सिंह की पत्नी आकांक्षा सिंह मलासा से ब्लाक प्रमुख हैं।
अजीत कुमार सिंह के निधन की खबर पर कई राजनीतिक दलों के लोगों ने शोक जताया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश कटियार व शमीम कुरैशी ने कहा कि वह जनता के बीच बेहतर पकड़ रखने वाले नेता के रुप में जाने जाते थे। निधन की खबर क्षेत्र में फैलते ही उनके समर्थकों में शोक छा गया।