फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SP

केक काटकर सपा संरक्षक का मनाया गया जन्मदिन

Mon, 23 Nov 2020 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
SP
सपा कार्यालय में केक काटकर संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्म दिन मनाते सपाई। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। माती स्थित सपा पार्टी कार्यालय में पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने केक काटा और मुंह मीठा कराया। इस मौके पर पांच कार्यकर्ताओं को साइकिल बांटी गई।
विज्ञापन

रविवार को सपा संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82वां जन्मदिन मनाया गया। जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह यादव व अन्य पदाधिकारियों ने केक काटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और उनकी दीर्घायु की कामना की। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को एकजुट रह कर पार्टी को मजबूत बनाने व गांव गांव जाकर पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया। जिला पंचायत अध्यक्ष रामसिंह यादव ने कहा कि सपा संरक्षक के संरक्षण में पार्टी को मजबूती मिली। सपा कार्यकाल में जिले को मुख्यालय व मैथा तहसील का दर्जा मिल चुका है। बुजुर्गों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही पांच कर्मठ कार्यकर्ताओं को साइकिल भेंट कर पार्टी की राति-नीति को प्रचारित करने का आवाहन किया। इसके बाद जिला अस्पताल में मरीजों व वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को फल वितरण किया गया।
विज्ञापन

एमएलसी दिलीप सिंह यादव, पूर्व विधायक रामस्वरुप सिंह गौर, शिशुपाल सिंह यादव, वीरसेन यादव, अनूप सिंह, नरेंद्र पाल सिंह, लाखन सिंह यादव, जिला मीडिया प्रभारी सुनील यादव, यदुवेंद्र सिंह यादव, नीरज सिंह गौर, देवेंद्र सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रसपाइयों ने सपा संरक्षक का मनाया जन्मदिन
सिकंदरा कस्बे के बिरहाना चौराहा स्थित कार्यालय में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष राजेश सिंह कुशवाहा के सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 82वां जन्मदिन संकल्प दिवस के रूप में मनाया।

प्रसपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज कायम है। हर तरफ भय का वातावरण दिखाई दे रहा और बेटियां भी सुरक्षित नहीं हैं। इसके बाद फल वितरण किया गया। इस मौके पर जिला महासचिव कुलदीप यादव, जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी संजय शुक्ला, प्रमोद कटियार, अफरोज आलम, उदयवीर यादव, पप्पू यादव, रामसिंह पाल, फूलचंद्र गुप्ता, पप्पू दुबे, दिलीप यादव, अयूब कुरैशी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed