फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SP activists Ruckus

सपा सरकार, अनुशासन तार-तार

Mon, 26 Jan 2015 02:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Mon, 26 Jan 2015 02:56 AM IST
विज्ञापन
SP activists Ruckus
सपा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष और एमएलसी नरेश उत्तम के शिक्षक पार्क में आयोजित स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं ने अनुशासन तार-तार कर दिया। आगे बैठने के लिए कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।  
विज्ञापन


प्रदेश उपाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों और विधायकों के सामने जमकर एक दूसरे पर कुर्सियां चलाई। जब कार्यकर्ता समझाने पर भी नहीं माने तो वरिष्ठ नेताओं ने आगे आकर उन्हें फटकारा।
विज्ञापन


हंगामे के बीच मंच नहीं बना होने से प्रदेश उपाध्यक्ष को मेज पर चढ़कर कार्यकर्ताओं को संबोधित करना पड़ा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सिर्फ बयानबाजी कर रही है। उसके पास विकास का कोई एजेंडा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ता प्रदेश सरकार की नीतियां जनता तक पहुंचाएं। पार्टी में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान होगा। हालांकि वह भी कार्यकर्ताओं की अनुशासनहीनता पर नाराज दिखे।

समाजवादी पार्टी की नगर और ग्रामीण इकाई ने प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश उत्तम के शहर आगमन पर स्वागत की जोरदार तैयारी की थी। इसके लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हिदायत दी गई थी।

जाजमऊ गंगापुल पर उनकी कार का काफिला पहुंचने पर सपा नगर अध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा, महासचिव मुहम्मद हसन रूमी ने कार्यकर्ताओं के साथ फूलमालाओं से उनका स्वागत किया।

इसके बाद फूलबाग में भी आर्य नगर विस क्षेत्र के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। बड़े चौराहे पर भी कैंप लगाकर भव्य स्वागत किया गया। शिक्षक पार्क पहुंचने पर भी उनका नेताओं ने माल्यार्पण किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि ईमानदारी से संगठन में काम करने पर राष्ट्रीय नेतृत्व खुद ही बड़े पदों पर बैठने का मौका देता है। इसके वह खुद उदाहरण हैं।

समाजवादी पार्टी में कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहने का ही पाठ पढ़ाया जाता है लेकिन कुछ कार्यकर्ता ज्यादा जोश में आ जाते हैं। फोटो खिंचवाने के लिए सभी आगे आना चाहते हैं।

इससे हल्की फुल्की धक्का मुक्की हो गई। यह सब गलत है। इसे दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है।                             


-नरेश उत्तम, सपा प्रदेश उपाध्यक्ष

प्रदेश उपाध्यक्ष के स्वागत के लिए 25 स्थानों पर स्टेज लगाए गए थे। उनके साथ चार सौ दुपहिया वाहनों का काफिला चल रहा था। एक साथ छोटे से शिक्षक पार्क में इतना मजमा आने से कुछ अव्यवस्था हो गई है। इतनी भीड़ में थोड़ी धक्का मुक्की तो होती रहती है।
 
 - ओम प्रकाश मिश्रा, सपा नगर अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed