फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   South Gymkhana, Riders, and Star Cricket Club Win in KDMA Cricket League

Kanpur News: केडीएमए क्रिकेट लीग में साउथ जिमखाना, राइडर्स और स्टार क्रिकेट क्लब जीते

Wed, 01 Apr 2026 01:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
South Gymkhana, Riders, and Star Cricket Club Win in KDMA Cricket League
किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ मैदान पर मैच खेलते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
कानपुर। केसीए की केडीएमए क्रिकेट लीग में मंगलवार को हुए पहले मैच में साउथ जिमखाना ने सुपीरियर स्पिरिट को पांच विकेट से और राइडर्स क्लब ने स्पार्क क्लब को चार विकेट से हराया। वहीं स्टार क्रिकेट क्लब ने गोल्डन स्पोर्टिंग क्लब को 200 रनों से पराजित किया।
विज्ञापन



किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ मैदान पर सुपीरियर स्पिरिट ने 40 ओवर में आठ विकेट पर 275 रन बनाए। टीम से जयप्रकाश गुप्ता ने 81, उत्कर्ष मौर्य ने 45 और रितेश सिंह ने 33 रन जोड़े। गेंदबाजी में उत्तम पांडेय ने दो और अर्पित अवस्थी ने एक विकेट लिया। वहीं राहुल यादव की नाबाद 120 रनों की शतकीय पारी और अर्पित अवस्थी की 69 रनों की अर्धशतकीय पारी से साउथ जिमखाना ने 34 ओवर में 276 रन बनाकर जीत दर्ज की। गेंदबाजी में युवराज सिंह और यशवर्धन सिंह ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन



मंधना स्थित चंद्रा क्रिकेट मैदान पर हुए मैच में स्पार्क क्लब ने 40 ओवर में नौ विकेट पर 209 रन बनाए जिसमें आयुष कुमार प्रजापति ने 68 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। गेंदबाजी में शिवांश त्रिपाठी ने तीन और अब्दुल रहमान ने दो विकेट लिए। वहीं राइडर्स क्लब ने 26.4 ओवर में छह विकेट पर 213 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम से लविश श्रीवास्तव ने 60, अभय सिंह ने 40 और शाश्वत ने 36 रन बनाए। गेंदबाजी में अंबुज यादव ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



जाजमऊ स्थित जेम्स मैदान पर हुए तीसरे मैच में स्टार क्लब ने 40 ओवर में तीन विकेट पर 303 रन बनाए। टीम से वैदिक दीक्षित ने 141 और ऋषभ गुप्ता ने 106 रन की शतकीय पारियां खेलीं। गेंदबाजी में सौम्या पाल और विवेक बघेल ने एक-एक विकेट लिया। वहीं गोल्डन स्पोर्टिंग क्लब की पूरी टीम 24.2 ओवर में 103 रन पर आउट हो गई। टीम से आयुष ने सर्वाधिक 26 रन बनाए। गेंदबाजी में ऋषभ गुप्ता और हर्षित ने तीन-तीन, गोविंद गुप्ता ने दो को आउट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed