फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sources of Zika infection not found: Delhi and Lucknow teams stopped, taking travel history of fever patients

जीका संक्रमण के स्रोत नहीं लगा सुराग: दिल्ली और लखनऊ की टीमें रुकीं, बुखार रोगियों की ले रहे ट्रैवेल हिस्ट्री

Wed, 27 Oct 2021 06:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 27 Oct 2021 06:50 PM IST
सार

तीन किमी के दायरे में हर घर में जाकर बुखार की हिस्ट्री लेने का क्रम जारी रहा। इसके साथ ही बाहर से आने वालों की ट्रैवेल हिस्ट्री भी ली गई।

विज्ञापन
Sources of Zika infection not found: Delhi and Lucknow teams stopped, taking travel history of fever patients
जीका वायरस को खत्म करने के लिए फॉगिंग - फोटो : Reuters

विस्तार

कानपुर के पोखरपुर में जीका संक्रमण पहुंचना अभी भी चिकित्सा विशेषज्ञों के लिए सवाल बना हुआ है। जब तक संक्रमण का स्रोत नहीं मिला, इस वजह से जीका को रोकने के लिए पुख्ता रणनीति नहीं बन पा रही है। दिल्ली और लखनऊ से आईं संचारी रोग और महामारी विशेषज्ञों की टीम अभी रुकी हुई है।
विज्ञापन


बुधवार को तीन किमी के दायरे में हर घर में जाकर बुखार की हिस्ट्री लेने का क्रम जारी रहा। इसके साथ ही बाहर से आने वालों की ट्रैवेल हिस्ट्री भी ली गई। दिल्ली और लखनऊ से आए महामारी विशेषज्ञों की टीम ने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के साथ मिलकर माइक्रो प्लान पर काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


एयरफोर्स के वारंट अफसर को संक्रमण कहां से मिला? यह किसी की समझ में नहीं आ रहा है। यह शक है कि कहीं पहले से जीका का संक्रमण न रहा हो। जांच के दूसरे चरण में पोखरपुर के आसपास के मोहल्लों में बुखार के रोगियों की जांच के साथ केरल और राजस्थान की भी हिस्ट्री पूछी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. जीके मिश्रा ने बताया कि माइक्रो प्लान पर अमल किया जा रहा है। केरल और राजस्थान से आने वालों की हिस्ट्री लेने कसे कहा गया है। इनकी सूची तैयार की जा रही है। गर्भवतियों के मामले में खासतौर पर एहतियात बरती जा रही है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि रोगी को संक्रमण कहां से मिला है? बाहर रहने वाले रोगियों के परिजनों से भी बात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed