फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Soumya Ojha won the gold medal in the Inter-College Yoga Asana Championship

Kanpur News: इंटर कॉलेज योगासन चैंपियनशिप में सौम्या ओझा ने जीता स्वर्ण पदक

Thu, 23 Oct 2025 01:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Soumya Ojha won the gold medal in the Inter-College Yoga Asana Championship
कानपुर। हरियाणा में 16 से 18 अक्तूबर तक हुई इंटर कॉलेज योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में शहर की सौम्या ओझा ने शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ सौम्या ने 24 से 28 नवंबर तक बंगलूरू में होने वाली ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में भी अपना स्थान पक्का किया।
विज्ञापन


दामोदरनगर निवासी सौम्या वर्तमान में हिसार के गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से बीएससी योग साइंस एंड थेरेपी की पढ़ाई कर रहीं हैं। उन्होंने प्रतियोगिता के रिदमिक सोलो वर्ग में उत्कृष्ट प्रस्तुति देकर निर्णायकों को प्रभावित किया।
विज्ञापन


सौम्या के पिता शिवाकांत ओझा ने बताया कि उनकी बेटी पहले भी उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कई बार देश का नाम रोशन कर चुकी है। उन्होंने दुबई, मलयेशिया और सिंगापुर में आयोजित प्रतियोगिताओं में भारत के लिए पदक जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ाई के कारण सौम्या ने एक वर्ष तक स्पर्धाओं से विराम लिया था लेकिन वापसी के साथ ही उन्होंने स्टेट चैंपियनशिप में पदक जीतकर अपनी क्षमता साबित की। अब वह ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में पदक जीतकर शहर का नाम ऊंचा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed