फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Soon the pillars of Maitha Marg will shift

जल्द शिफ्ट होंगे मैथा मार्ग के खंभे

Mon, 14 Jun 2021 01:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Soon the pillars of Maitha Marg will shift
रनियां। मैथा रनियां मार्ग के किनारे सड़क की जद में आए 120 खंभों को शिफ्ट करने का काम जल्द शुरू हो जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। भंडार केेंद्र में जरूरत के खंभे व तार भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

तहसील मैथा को रनियां से जोड़ने वाला मार्ग 24 किमी लंबा है। छह माह पूर्व दो लेन का मार्ग बनाने से करीब 120 बिजली के खंभे सड़क की जद में आ गए हैं। यह खंभे सड़क के काफी पास लगे हैं। जरा सी चूक पर कई बार वाहन टकराने से सवार घायल हो चुके हैं। एक बाइक सवार की मौत भी हो चुकी है। छह माह से चिह्नित खंभे शिफ्ट की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

विद्युत विभाग को करीब तीन माह पूर्व 24 लाख रुपये आवंटित हो चुके हैं। अब टेंडर प्रक्रिया पूरी कराकर जरूरत का सामान खंभे, तार, इंसुलेटर, क्लैंप आदि भंडार केंद्र में उपलब्ध कराया गया हैं। रनियां विद्युत खंड के एक्सईएन दीपक सिंह ने बताया कि मई में टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई थी जो अब पूरी हो गई है। ठेकेदार को वर्क आर्डर दिया गया है। दो दिन में खंभे शिफ्ट करने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो विभागों की खींचतान में हुआ विलंब
मैथा मार्ग पर लगे बिजली के खंभे शिफ्ट कराने के लिए पूर्व में एक्सईएन रनियां ने हाथ खड़े कर लोक निर्माण विभाग से धन की मांग की थी। लोक निर्माण विभाग के इनकार पर विद्युत विभाग ने शासन से बजट की मांग की। विभागीय सुस्ती से बजट आवंटन के तीन माह बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed