फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sonu pinned down wrestler Pravesh from Haryana.

Kanpur News: सोनू ने हरियाणा के प्रवेश पहलवान को दी पटखनी

Thu, 24 Sep 2026 01:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Sonu pinned down wrestler Pravesh from Haryana.
रूरा। काशीपुर गांव के हनुमान गढ़ी दरवार में चल रहे दो दिवसीय दंगल प्रतियोगिता के अंतिम दिन टिकरा नसनिया के सोनू पहलवान ने हरियाणा के प्रवेश पहलवान को पटखनी देकर प्रतियोगिता की सबसे बड़ी 51 हजार की कुश्ती अपने नाम की।
विज्ञापन

बुधवार को प्रतियोगिता के आखिरी दिन अखाड़े में उपस्थित पहलवानों का परिचय लेने के बाद क्षेत्रीय विधायक पूनम संखवार ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती का शुभारंभ कराया। इसके बाद अलग अलग समय में कुल 12 कुश्तियां हुई। पहलवानों के दाव पेच के दौरान ढ़ोल नगाड़ो की आवाज पर दर्शक मजा लेते रहे और सभी अपने अपने पसंदीदा पहलवानों के समर्थक में आवाज लगाते रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता की पहली कुश्ती में कानपुर के शिव सिंह पहलवान ने बरेली के टाइगर पहलवान को धूल चटाकर 21 हजार का इनाम अपने नाम किया। वहीं, दूसरी बड़ी कुश्ती नेपाल के मेवा थापा व हरियाणा के महेंद्रपाल के बीच मे हुई। जिसमें नेपाल के मेवा थापा ने हरियाणा के पहलवान को धूल चटाकर 11 हजार की कुश्ती अपने नाम की। प्रतियोगिता के सबसे आखरी कुश्ती नसनिया के सोनू पहलवान व हरियाण के प्रवेश पहलवान की हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनू के जीतने के बाद क्षेत्रीय विधायक पूनम संखवार ने अपनी ओर से 11 हजार रुपये का नगद इनाम देकर पुरस्कृत किया। यहां आयोजक हेमू सिंह, निखिल सिंह, राजन शुक्ला, विष्णु मोहन दीक्षित, शशिकांत शुक्ला, योगेश सिंह गौर, गुड्डू सिंह आदि मौजूद रहे।य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed