{"_id":"66ca0b18e2a29b87840f3f7a","slug":"son-throws-his-elderly-parents-out-of-the-house-at-midnight-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आधी रात बेटे ने वृद्ध माता-पिता को घर से निकाला, छह किलोमीटर पैदल चलकर बिलखते हुए थाने पहुंचे वृद्ध दंपती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आधी रात बेटे ने वृद्ध माता-पिता को घर से निकाला, छह किलोमीटर पैदल चलकर बिलखते हुए थाने पहुंचे वृद्ध दंपती
Sat, 24 Aug 2024 10:05 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 24 Aug 2024 10:05 PM IST
सार
यूपी के इटावा जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बेटे ने वृद्ध माता-पिता को आधी रात घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
वृद्ध माता-पिता को घर से निकालने का मामला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटावा जिले के सैफई में देर रात बेटे ने वृद्ध माता-पिता को भूखा घर से निकाल दिया। पीड़ित दंपती छह किलोमीटर दूर पैदल चलकर थाने पहुंचे। रोते-बिलखते उन्होंने थाना प्रभारी से बेटे की शिकायत की। थाना प्रभारी ने उन्हें अपने पास बैठाकर खाना खिलाया, उसके बाद अपने साथ पुलिस जीप से दोनों को घर पहुंचाया।
वैदपुरा थाना क्षेत्र के कुंजपुरा गांव निवासी बारेलाल (80) अपनी पत्नी कमला देवी (75) के बेटे गंभीर सिंह ने शुक्रवार देर रात दो बजे घर से निकाल दिया। दंपती पैदल थाने पहुंचे। रोते-बिलखते थाना प्रभारी विपिन मलिक को उन्होंने बताया कि बेटा और बहू उन्हें प्रताड़ित करते हैं। देर रात बिना खाना दिए, घर से निकाल दिया। वृद्ध दंपती को देखकर थाने पर मौजूद पुलिस की आंखें भी नम हो गईं। थाना प्रभारी ने उन्हें अपने पास बैठाया और खाना खिलाया। उसके बाद दोनों को लेकर उनके घर पहुंचे। साथ ही बहू को चेतावनी देकर बेटे के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई।