{"_id":"5bfad510bdec22418d7614c1","slug":"son-set-fire-in-front-of-mother-in-hamirpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मां मनाती रही, रोती-तड़पती रही पर बेटे ने एक न सुनी...खुद को जिंदा जला लिया, दिल दहला देने वाली घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां मनाती रही, रोती-तड़पती रही पर बेटे ने एक न सुनी...खुद को जिंदा जला लिया, दिल दहला देने वाली घटना
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 26 Nov 2018 08:25 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
यूपी के हमीरपुर जिले में एक बेटे ने गुस्से में मां की आंखों के सामने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। मां उसे ऐसा करने से मना करती रही, समझाती रही पर उसने एक न सुनी। दिल-दहला देने वाली इस घटना की जानकारी जिसे भी हुई उसकी आंख नम हो गई।
चोरी करने का उलाहना मिलने से आहत मां ने बेटे को डांट फटकार लगाई। जिससे क्षुब्ध 11 वर्षीय बेटे ने घर में किचन का दरवाजा बंद कर केरोसिन डाल लिया। मां उसे समझाती रही, लेकिन तैश में बेटे ने खुद को आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे बेटे को परिजन कुरारा सीएचसी लाए, जहां चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
कुरारा थानाक्षेत्र के बेरी गांव निवासी धीरेंद्र उर्फ जीतू (11) पुत्र बबलू श्रीवास गांव के ही प्राइमरी विद्यालय में कक्षा पांच में पढ़ता था। चौकी इंचार्ज हरिश्चंद्र ने बताया कि घटना के बारे में उसकी मां से पूछताछ में सामने आया है कि जीतू का पढ़ाई में मन कम लगता था। शनिवार को उसने पड़ोस में घुसकर अनाज चोरी कर लिया, जिस पर पड़ोसी ने उसकी मां विनोद कुमारी से उलाहना दिया। इस पर मां ने शनिवार को जीतू को डांटा था।

Trending Videos
बच्चे को ऐसा न करने के लिए समझाती रही
रविवार को जीतू एक बैग में अपने कपड़े रख घर से बाहर जाने लगा। तभी उसकी मां ने उसे रोका। मां के समझाने पर वह रुक तो गया, मगर दोपहर करीब एक बजे वह गुस्से में मां के सामने ही किचन में घुस गया। जहां उसने किचन का दरवाजा बंदकर केरोसिन डालकर आग लगा ली।
उसकी मां रोशनदान से बच्चे को ऐसा न करने के लिए समझाती रही। लेेकिन उसने आग लगा ली। विनोद कुमारी के चिल्लाने पर पड़ोसी राजेश सहित अन्य मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर उसकी आग बुझाने के साथ कुरारा सीएचसी लाए। जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
देर शाम इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक बालक का पिता मूसानगर में मजदूरी करने गया था। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। सदर अस्पताल इलाज कराने आई जीतू की दादी श्यामा को उसके मरने की सूचना नहीं दी गई। बेरी पुलिस चौकी इंचार्ज हरिश्चंद्र ने बताया कि जीतू की चोरी की अक्सर शिकायतें आती थीं। कहा कि शव का पोस्टमार्टम सोमवार को कराया जाएगा। घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मचा है।