फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   son murdered in unnao

उन्नाव: इकलौते बेटे की हत्या की सूचना पर विदेश से लौटा पिता फूट-फूटकर रोया, बोला- अब किसके लिए कमाने जाएंगे

Sun, 22 Nov 2020 10:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 22 Nov 2020 10:19 PM IST
विज्ञापन
son murdered in unnao
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव जिले में बारासगवर थाना क्षेत्र के मझिगंवा के मजरा केसरीखेड़ा में तीन दिन पहले हुई 12वीं के छात्र की हत्या की जानकारी पर सऊदी अरब से लौटा पिता इकलौते बेटे की मौत के गम में फूट-फूटकर रोया।
विज्ञापन


बिलखते हुए बोला जब इकलौता बेटा नहीं रहा तो किसके लिए विदेश कमाने जाएं। बताया कि अब विदेश जाने का मन नहीं हो रहा। केसरीखेड़ा गांव निवासी 17 वर्षीय छात्र निसार की तीन दिन पहले गुरुवार को उसके पड़ोस में रहने वाले तीन भाइयों ने हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


घटना के वक्त उसका पिता राशिद सउदी अरब में था। इकलौते बेटे निसार की हत्या की जानकारी पर वह घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। पत्नी गुड़िया व बेटी गुलशन उससे लिपट कर रो पडे़। बेटे की मौत के गम में पिता राशिद भी फूट-फूटकर रोया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता बोला कि उसका बेटा पढ़ने में अव्वल था। उसकी अच्छी परवरिश व पढ़ाई के लिए ही वह विदेश गया था। अब वह ही नहीं रहा तो किसके लिए विदेश कमाने जाएंगे। परिवार की बेबसी देख ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed