फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Son in law raped mother in law a year ago in Banda, threatened to stay together, photo went viral for not agre

रिश्ते पर कलंक: साल भर पहले सास से किया दुष्कर्म, साथ रहने के लिए धमकाया, न मानने पर फोटो किया वायरल

Wed, 17 May 2023 10:14 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 17 May 2023 10:14 AM IST
सार

Banda Crime: जिले में रिश्तों को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। यहां दामाद ने नशीला पदार्थ पिलाकर सालभर पहले दुष्कर्म किया। साथ ही, अश्लील फोटो भी खींच लिए थे। इसके बाद दामाद ने साथ रहने के लिए धमकाया। सास के राजी न होने पर अश्लील फोटो वायरल कर दिए।

विज्ञापन
Son in law raped mother in law a year ago in Banda, threatened to stay together, photo went viral for not agre
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर रिश्ते के दामाद ने सास से दुष्कर्म किया। आपत्तिजनक फोटो भी खींच ली। साथ रहने के लिए धमकाया, न मानने पर फोटो वायरल कर दी। सास ने थाने में सुनवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर दामाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन

पुलिस घटना की विवेचना कर रही है। घटना कालिंजर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां की रहने वाली महिला ने कोर्ट में दिए लिखित बयान में बताया कि उसके रिश्ते के दामाद ने एक साल पहले उसके घर आकर चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया था।
विज्ञापन

इसके बाद बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी आपत्तिजनक फोटो भी खींच लीं। बदनामी के डर से सास ने दामाद की करतूत किसी से नहीं बताई। कुछ माह पहले दामाद ने फोन किया और उसे बुलाया। उसकी बात न मानने पर उसने फोटो वायरल कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

एक साल पहले की है घटना
उसने नौ जनवरी को थाने में शिकायत की। वहां सुनवाई नहीं हुई। इस पर उसने कोर्ट की शरण ली है। कालिंजर इंस्पेक्टर हेमराज सरोज ने बताया कि घटना एक साल पहले की है। कोर्ट के आदेश पर पैलानी थाना क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी दामाद अनिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।

महिला का शव मिला, शिनाख्त नहीं
शहर कोतवाली क्षेत्र के आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज के पास रविवार की शाम अज्ञात महिला की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों ने बताया कि महिला काफी समय से फुटपाथ पर रह रही थी।

शव को मोर्च्यूरी में रखवाया गया
मानसिक रूप से अस्वस्थ होने से राहगीर व स्थानीय लोग खाने को दे देते थे। कोतवाली निरीक्षक संदीप तिवारी ने बताया कि परिजनों के न आने से 72 घंटे के लिए शव को मोर्च्यूरी में रखाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed