फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   son in law died after being threatened by in laws in haroi, Police investigating every aspect

Hardoi: सुसरालियों ने धमकाया...तो दामाद ने दी जान, पत्नी को विदा कराने आया था ससुराल, जानें क्या है मामला

Thu, 30 Mar 2023 04:58 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 30 Mar 2023 04:58 PM IST
सार

Hardoi Suicide: बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ससुराल में धमकाए गए दामाद ने आत्महत्या कर ली। अपनी पत्नी को विदा कराने के लिए पति ससुराल आया था। सीओ बिलग्राम ने बताया कि मामले में हर पहलू से जांच हो रही है।

विज्ञापन
son in law died after being threatened by in laws in haroi, Police investigating every aspect
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में  पत्नी को ससुराल विदा कराने आए पति को उसके ससुराल वालों ने पुलिस-थाने की धमकी दी। इसके डर से उसने आम के बाग में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस बारे में सीओ बिलग्राम सत्येन्द्र सिंह का कहना है कि पुलिस हर एक पहलू से मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

कन्नौज जिले के तकिया बहादुरपुर निवासी कादिर अली के पुत्र मस्तान अली (25) की शादी करीब दो साल पहले बिलग्राम कस्बे के काजीपुर मोहल्ले से हुई थी। उसकी पत्नी काफी दिनों से मायके में रह रही है। दो दिन पहले मस्तान ससुराल आया था।
विज्ञापन

उसने ससुराल वालों से रमजान और ईद की तैयारियों का हवाला देते हुए पत्नी को विदा करने की बात कही। इस पर ससुराल वालों ने उल्टे उसे ही बुरा-भला कहते हुए उसे पुलिस-थाने भेजने की धमकी दे डाली। पिता कादिर अली का कहना है कि धमकी से डरे-सहमे उसके पुत्र ने आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाग में फंदे से लटका मिला शव
उसका शव बिलग्राम-कन्नौज बाईपास पर गुलाब बाड़ी के पास बाग में फंदे से लटका मिला है। गुरुवार की सुबह जब इसका पता चला, तो क्षेत्र में खलबली मच गई। कोतवाल बिलग्राम फूल सिंह का कहना है कि शव को कब्जे में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया गया है।

सीओ बोले- हर पहलू से हो रही है जांच
वहीं, सीओ बिलग्राम सत्येंद्र सिंह ने बताया कि मामले की हर एक पहलू से जांच की जा रही है। हालांकि परिजनों से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले का संज्ञाल लेते हुए जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed