फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Son dies on 9th day after mother in farrukhabad

यूपी: मां की मौत के नौ दिन बाद बेटे ने भी तोड़ा दम, कोरोना के शक में दफन शव को पुलिस ने निकलवाया

Sat, 04 Apr 2020 05:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 04 Apr 2020 05:02 PM IST
Son dies on 9th day after mother in farrukhabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

फर्रुखाबाद में मोहल्ला नितगंजा दक्षिण निवासी अवधेश श्रीवास्तव के नौ वर्षीय पुत्र सुमित की शुक्रवार रात तबियत खराब हुई और शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पांचालघाट पर गंगा किनारे गड्ढा खोदकर उसके शव को दफना दिया।



इससे पहले 26 मार्च को सुमित की मां सुधा (45) की भी अचानक मौत हो गई थी। उनका अंतिम संस्कार भी हो गया था। किसी व्यक्ति ने शनिवार दोपहर फोन पर जिलाधिकारी को सूचना देकर सुमित की मौत कोरोना से होने का शक जताया।


इसके बाद डीएम के आदेश पर सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी, सीएमओ व कोतवाली पुलिस परिजनों को लेकर पांचालघाट पहुंची और दफनाए गए सुमित के शव को निकलवाया। मौत की वजह जानने के लिए अब सुमित के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed