{"_id":"5ec4cf498ebc3e90941e51cf","slug":"son-dies-in-road-accident-father-injured-in-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, बेटे की मौत, पिता गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, बेटे की मौत, पिता गंभीर
Wed, 20 May 2020 12:13 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 20 May 2020 12:13 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
उन्नाव जनपद के सफीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खादिमअली खेड़ा निवासी रवि कुमार (35) पुत्र सोहन अपने बहनोई संदीप पुत्र रामनाथ निवासी पूरनमऊ कोतवाली मल्लावां को छोड़ने के लिए मंगलवार को बाइक से अपने पुत्र राजा (9) के साथ गया था। मंगलवार देर रात रवि अपने पुत्र राजा के साथ पूरनमऊ से वापस अपने गांव लौट रहा था।
हरदोई जिले के बांगरमऊ-मल्लावां मार्ग पर गौरी चौराहा के निकट एक ट्रक सड़क पर खराब खड़ा था। रवि बाइक समेत इसी ट्रक में पीछे से जा घुसा। राजा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रवि कुमार को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है। जिला अस्पताल से रवि को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।