फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Son died due to fathers bullet in his in laws house, police said he shot himself after reconciliation

Fatehpur Crime: बेटे की ससुराल में पिता की गोली लगने से मौत, पुलिस बोली- सुलह ने होने पर खुद मारी है गोली

Sun, 16 Jul 2023 02:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 16 Jul 2023 02:04 PM IST
सार

Fatehpur News: मृतक के पुत्र ब्रजेंद्र ने बताया किभाई के ससुरालीजनों ने सुलह के बहाने पिता को बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा में सुलह न करने पर खुद गोली मारी है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Son died due to fathers bullet in his in laws house, police said he shot himself after reconciliation
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले के हुसैनगंज कोतवाली क्षेत्र में बेटे की ससुराल गए पिता की गोली लगने से मौत हो गई। उनका बेटा दहेज हत्या के मामले में जेल में निरुद्ध है। वहीं, मृतक के पुत्रों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस प्राथमिक जांच के आधार पर मामला आत्महत्या का मान रही है।

विज्ञापन

बारह मील निवासी रामचंद्र पाल की पुत्री अनीता देवी की शादी अप्रैल 2022 को हथगाम थाना के सिठौरा निवासी राजेश पाल (60) के पुत्र धर्मेंद्र से हुई थी। शादी के चार महीने बाद अनीता की मौत हो गई थी। पिता ने मृतका के पति व सास के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

मामले में मां और बेटा जेल में निरुद्ध हैं। इधर, धर्मेंद्र का पिता राजेश मायके पक्ष से सुलह की पहल करता था। मृतका के मायके वाले सुलह होने को राजी नहीं थे। सुलह को लेकर रविवार सुबह राजेश बेटे के ससुराल पहुंचा। मुकदमा में सुलह की बातचीत के दौरान ही राजेश के पेट में गोली लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस बोली- सुलह ने होने पर खुद मारी है गोली
उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र ब्रजेंद्र ने बताया कि ससुरालीजनों ने सुलह के बहाने पिता को बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा में सुलह न करने पर खुद गोली मारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed