फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   son brutally killed father when he is beating his mother

मां को पीट रहा था पिता, बेटे के सिर पर सवार हुआ खून, बांके से एक के बाद एक वार कर दी दर्दनाक मौत

Sun, 22 Dec 2019 10:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 22 Dec 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
son brutally killed father when he is beating his mother
यूपी पुलिस
कानपुर में बर्रा के गुजैनी में रविवार शाम बेटे ने बांके से सिर पर ताबड़तोड़ वार करके पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर बेटे को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि शराब के नशे में पिता को मां की पिटाई करते देखकर वह आपा खो बैठा, जिसमें वारदात हो गई।
विज्ञापन


गुजैनी के मायापुरम, कच्ची बस्ती निवासी पेशे से डाला चालक राजेश वाल्मीकि (55) पत्नी रीता, बेटे आकाश, रजत, बेटी खुशी और दीपाली के साथ रहता था। बड़ा बेटा आकाश एक ठेकेदार के साथ मेट का काम करता है। राजेश शराब का लती था। छोटे बेटे रजत ने बताया कि पिता हर रोज शराब पीकर मां की पिटाई करता था।
विज्ञापन


विरोध करने पर हम भाई बहनों को भी मारता पीटता था। रविवार शाम करीब 6 बजे वह शराब पीकर घर पहुंचा। किसी बात पर मां को बेरहमी से पीटने लगा। आकाश ने उसे रोकने की कोशिश को तो वह गाली-गालौच करने लगा। इस पर दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इस बीच आकाश ने पास में रखा बांका उठाया और राजेश के सिर पर ताबड़तोड़ वार करके भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर पहुंची पुलिस खून से लथपथ राजेश को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने आकाश की तलाश शुरू कि तो वह ठेकेदार की साइट पर मिला। इंस्पेक्टर बर्रा सतीश सिंह ने बताया कि आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed