फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Son attacked his father with an axe, was angry at not getting the bike, died during treatment

कातिल बना बेटा: अपने पिता पर कुल्हाड़ी से किया हमला, झांसी में इलाज के दौरान मौत, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

Fri, 28 Jul 2023 02:58 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 28 Jul 2023 02:58 PM IST
सार

Mahoba Murder: पिता ने अभी रुपये न होने की बात कही, तो पुत्र भड़क गया था। इसके बाद हाथ में लिए कुल्हाड़ी से पिता पर हमला बोल दिया। सिर और गर्दन में वार करने से पिता लहूलुहान होकर गिर गया।

विज्ञापन
Son attacked his father with an axe, was angry at not getting the bike, died during treatment
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले में कोतवाली चरखारी के गोरखा गांव में ख़ून के रिश्ते तार-तार हो गए। बाइक न दिलाने से नाराज पुत्र ने पिता की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। घटना से गांव में सनसनी का माहौल है। गोरखा गांव निवासी माखन अहिरवार (50) मेहनत मजदूरी का काम करता था।

विज्ञापन

उसका पुत्र ब्रजेंद्र (18) कई दिनों से बाइक दिलाने की जिद कर रहा था। गुरुवार की रात करीब 10 बजे पुत्र हाथ में कुल्हाड़ी लेकर घर पहुंचा और पिता माखन से बाइक दिलाने की मांग करने लगा। पिता ने अभी रुपये न होने की बात कही, तो पुत्र भड़क गया था।
विज्ञापन

इसके बाद हाथ में लिए कुल्हाड़ी से पिता पर हमला बोल दिया। सिर और गर्दन में वार करने से पिता लहूलुहान होकर गिर गया। शोर सुनकर बचाने दौड़ी मां ने विरोध किया, तो पुत्र मौके से भाग निकला। गंभीर हालत में माखन को जिला अस्पताल लाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
यहां से डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज, झांसी रेफर कर दिया। शुक्रवार की सुबह उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पत्नी शिवकली ने पुत्र के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed