{"_id":"59dca88a4f1c1b8e698b4fea","slug":"something-happened-on-first-krwachauth-after-which-wife-fainted","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले ही करवा चौथ में उजड़ गया 'मांग का सिंदूर'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले ही करवा चौथ में उजड़ गया 'मांग का सिंदूर'
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 10 Oct 2017 07:59 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक महिला को शायद नहीं पता था कि उसके साथ पहले करवाचौथ पर उसका चांद हमेशा के लिए बादलों में छुप जाएगा। पहले करवाचौथ पर पत्नी के लिए श्रंगार का सामान लेकर लौट रहे पति की सड़क हादसे में मौत हो गई। सारा दिन से व्रत रह रही पत्नी को जब सूचना मिली तो वह बेहोश हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पूरे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थानाक्षेत्र के धुंधपुर गांव निवासी कुलदीप (22) पुत्र भानू प्रताप निषाद का विवाह पिछले नौ मई को कानपुर जनपद के सजेती थानाक्षेत्र के हरदौली गांव निवासी वंदना के साथ हुआ था। करवाचौथ वाले दिन वह बाइक कस्बा आया था। रात आठ बजे बिना हेलमेट लगाए बाइक से गांव लौट रहा था।
तभी तेज रफ्तार बाइक सड़क पर पड़ी इंटों से टकरा कर फिसल गई। जिससे उछलकर सड़क किनारे गड्ढे पर जा गिरा और उसके ऊपर बाइक भी गिर पड़ी। उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना जैसे ही घर पर पहुंची तो उसकी पत्नी बेहोश हो गई। घटना की सूचना मौके पर पहुंचे परिजन कुलदीप को उठाकर तत्काल सदर अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुलदीप की मौत होने पर पिता भानू प्रताप, मां प्रेमादेवी, पत्नी वंदना व छोटे भाई संदीप निषाद का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।