{"_id":"5d4eea818ebc3e6cff02e6b0","slug":"solver-arrested-in-ssc-exam-from-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सरकारी कर्मचारी सहित दो सॉल्वर व एक अभ्यर्थी दे रहा था एसएससी की परीक्षा, संचालक ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी कर्मचारी सहित दो सॉल्वर व एक अभ्यर्थी दे रहा था एसएससी की परीक्षा, संचालक ने दबोचा
Sat, 10 Aug 2019 09:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 10 Aug 2019 09:35 PM IST
विज्ञापन
पुलिस के साथ पकड़े गए एग्जाम सॉल्वर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के कल्याणपुर में अंजिप टेक्नोलॉजी ऑनलाइन परीक्षा केंद्र पर एसएससी (स्टाफ सेलेक्शन कमीशन) की एमटीएस (मल्टी टास्किंग सर्विसेज) की परीक्षा में दो सॉल्वर और एक अभ्यर्थी को कक्ष निरीक्षकों ने पकड़ लिया। इसमें एक सॉल्वर केंद्रीय कर्मचारी है।
मामले में केंद्र संचालक की तहरीर पर कल्याणपुर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है। गिरोह का सरगना बिहार का रहने वाला है। कल्याणपुर स्थित परीक्षा केंद्र पर शुक्रवार को दो पालियों में एमटीएस की परीक्षा होनी थी।

पहली पाली की परीक्षा सुबह सात बजे, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर बारह बजे से हुई। इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि दूसरी पाली में चिड़ियातार पटना (बिहार) निवासी अतुल प्रकाश, पटना के वाजिदपुर निवासी सगे भाइयों दीपू व बिट्टू की जगह पर परीक्षा देने आया था।
साथ ही, केंद्र के बाहर उसका एक साथी दरभंगा बिहार निवासी पंकज कुमार भी मौजूद था। आशंका होने पर जब कक्ष निरीक्षकों ने अतुल प्रकाश की जांच की तो पता चला कि उसका आधार कार्ड फर्जी है। आगे की तहकीकात में पूरा फर्जीवाड़ा सामने आया।
इंस्पेक्टर ने बताया कि अतुल प्रकाश प्रिंसिपल एकाउंटेंट जनरल (एई), रेसकोर्स रोड गुजरात दफ्तर में एमटीएस पद पर तैनात है। उसके बारे में और जानकारी खंगाली जा रही है। पुलिस ने अतुल, अभ्यर्थी बिट्टू और पंकज को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया।