{"_id":"57e7cf7b4f1c1bf80a573c4d","slug":"solution-of-water-problem-in-kidwai-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"किदवई नगर में दूर होगी पानी की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किदवई नगर में दूर होगी पानी की समस्या
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 25 Sep 2016 06:52 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
कानपुर शहर में पानी के संकट से जूझ रहे किदवई नगर के करीब 50 हजार लोगों के लिए राहत की खबर है। जलकल विभाग के महाप्रबंधक आरपीएस सलूजा ने एम-ब्लॉक स्थित नागरिक धर्मशाला पार्क में नया नलकूप लगवाने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसकी अनुमानित लागत 53.14 लाख रुपये है।
किदवई नगर एम-ब्लॉक, ई-ब्लॉक, नयापुरवा, मारबल मार्केट, साइड नंबर-1 आदि मोहल्लों में हमेशा पेयजल संकट बना रहता है। जलकल विभाग के महाप्रबंधक ने नलकूप का प्रस्ताव तैयार कर डीएम कौशलराज शर्मा को सौंप दिया है।
डीएम ने अवस्थापना निधि से यह नलकूप लगवाने की संस्तुति करते हुए कमिश्नर मुहम्मद इफ्तिखारुद्दीन को पत्र लिखा है। महाप्रबंधक ने बताया कि अगले महीने धन स्वीकृत होने की संभावना है। धन के आवंटित होते ही चार से छह महीने में नलकूप लगवाने का प्रयास किया जाएगा। गर्मी आने तक लोगों को भरपूर पानी मिलने लगेगा।