{"_id":"61d5f8d1c8f9131bc71630f0","slug":"soldiers-posted-in-police-line-corona-infected-active-cases-increased-to-four-in-the-district-akbarpur-news-knp6737688133","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस लाइन में तैनात सिपाही कोरोना संक्रमित, जिले में एक्टिव केस बढ़कर हुए चार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस लाइन में तैनात सिपाही कोरोना संक्रमित, जिले में एक्टिव केस बढ़कर हुए चार
विज्ञापन
कानपुर देहात। कोरोना के प्रति लोगों की लापरवाही से अब संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही बुधवार को कोरोना संक्रमित मिला। जिले में अब एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर चार पहुंच गई है।
कोरोना की पहली व दूसरी लहर का दंश झेलने के बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे हैं। बाजार, चौराहों समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लोग भीड़ एकत्रित किए देखे जा रहे हैं।
जिला संक्रामक रोग प्रभारी डॉ. यतेंद्र शर्मा ने बताया कि माती पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही ने स्वास्थ्य में दिक्कत होने पर मंगलवार को अकबरपुर सीएचसी में सैंपल दिया था।
विज्ञापन
जांच रिपोर्ट में सिपाही के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। पुलिस कर्मी को घर में आइसोलेट करते हुए संपर्क में आए लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। सभी की जांच कराई जाएगी।