फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   soldier recruitment starts in kanpur city

कानपुर में सेना भर्ती प्रक्रिया शुरू, पहले दिन ही दौड़ में हांफने लगे युवा

Wed, 26 Sep 2018 02:48 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 26 Sep 2018 02:48 PM IST
विज्ञापन
soldier recruitment starts in kanpur city
सेना भर्ती रैली

यूपी के कानपुर शहर में जिला प्रशासन की निगरानी में बुधवार को सेना भर्ती रैली की शुरुआत हो चुकी है। पहले दिन बाराबंकी के युवाओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें लगभग दो हजार अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। भर्ती प्रक्रिया 9 अक्टूबर तक जारी रहेगी।

विज्ञापन


हैरान करने वाली बात यह है कि भर्ती प्रक्रिया के पहले दिन ही बड़ी संख्या में अभ्यर्थी दौड़ की बाधा ही पूरी नहीं कर सके। रैली आधी रात से ही शुरू हो गयी थी। रात करीब बारह बजे अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्रों को स्कैन किया गया। इसके बाद सभी को दौड़ के लिए मैदान में लाया गया।

विज्ञापन

soldier recruitment starts in kanpur city
सैनिक भर्ती शुरू

प्रक्रिया के पहले दिन करीब छह हजार अभ्यर्थी फिटनेस के लिए बुलाए गए थे। सूत्रों की मानें तो करीब सत्तर फीसद अभ्यर्थी दौड़ में ही हांफ गए। दौड़ पूरी करने वाले अभ्यर्थियों को अन्य फिटनेस टेस्ट से गुजारा गया। 

सेना भर्ती रैली में प्रवेश द्वार पर जब अभ्यर्थियों के बैग की तलाशी ली गई तो उनके पास से बड़ी मात्रा में दवाएं बरामद हुईं। इन दवाअों को अभ्यर्थियों से लेने के बाद ही उन्हें फिटनेस टेस्ट के लिए ग्राउंड में जाने की अनुमति दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed