{"_id":"5d5bc0e48ebc3e89b4553702","slug":"soldier-died-falling-from-fourth-floor-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पुलिस लाइन में चौथी मंजिल से गिरकर संदिग्ध हालात में सिपाही की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पुलिस लाइन में चौथी मंजिल से गिरकर संदिग्ध हालात में सिपाही की मौत
Tue, 20 Aug 2019 03:33 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 20 Aug 2019 03:33 PM IST
विज्ञापन
मृतक सिपाही की फाइल फोटो व मौके पर पहुंचे परिजन
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर में मंगलवार सुबह पुलिस लाइन में सिपाही का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार सिपाही सोमवार रात फोन पर बात करने चौथी मंजिल की छत पर गया था। सूचना मिलते ही परिजन पुलिस लाइन पहुंचे। परिजनों ने खुदकुशी से इंकार किया है।
सिपाही महेश सिंह भदौरिया (42) औरैया दिबियापुर थाना अंतर्गत पुरवा छनन गांव निवासी थे। काफी समय से पुलिस लाइन कानपुर में तैनात थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं जो घर पर रहते हैं।
एसएसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे और सीओ को घटना की जांच के आदेश दिए। एसएसपी अनंत देव ने बताया कि चौथी मंजिल पर सिपाही का मोबाइल, बेडशीट और शर्ट मिली है।