{"_id":"5f677b13a7a7322b663c43c6","slug":"soldier-arrested-in-etawah-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा: पीएसी का बर्खास्त इनामी सिपाही गिरफ्तार, ये है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: पीएसी का बर्खास्त इनामी सिपाही गिरफ्तार, ये है पूरा मामला
Sun, 20 Sep 2020 09:25 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 20 Sep 2020 09:25 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
इटावा जिले में पुलिस ने 15 हजार रुपये के इनामी पीएसी के बर्खास्त सिपाही को शहर के पुराना बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया है। साथी सिपाही पर शराब के नशे में राइफल तानने के आरोप में उसे बर्खास्त किया गया था।
शहर कोतवाल बचन सिंह सिरोही ने बताया कि 24 बटालियन पीएसी का सिपाही था। उसको शराब के नशे में अपने साथी सिपाही पर राइफल तानने के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया था। पकड़े गए फ्रेंड्स कालोनी के गांधी नगर निवासी राधाकृष्ण पुत्र रामकृष्ण ने बताया कि वह अपने अन्य साथी के साथ मिलकर लाइसेंसी असलहे से लोगों को डरा धमका कर धन की उगाही करता है।
पहले भी अवैध धन उगाही के प्रयास जैसे मुकदमों में जेल जा चुका है। इस कार्रवाई के दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बचन सिंह सिरोही, एसआई सौरभ सिंह तथा कांस्टेबल रविंद्र कुमार व शुभम कुमार मौजूद रहे।