{"_id":"68b60a6b11ae3c5cbd007502","slug":"sold-book-on-portal-sent-qr-97-thousand-deducted-from-account-kanpur-news-c-362-1-ka11011-130360-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पोर्टल पर बेची किताब, भेजा क्यूआर, खाते से कटे 97 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पोर्टल पर बेची किताब, भेजा क्यूआर, खाते से कटे 97 हजार
विज्ञापन
कानपुर। नवाबगंज थानाक्षेत्र में एक पोर्टल पर किताब बेचने के लिए पोस्ट के बाद साइबर ठग ने 97 हजार रुपये की ठगी कर ली।
मैनावती मार्ग पर श्रीराम कृपा स्टेट निवासी अनुज श्रीवास्तव ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि चार जुलाई को एक किताब बेचने के लिए पोर्टल पर पोस्ट की थी। उसी शाम एक व्यक्ति का किताब लेने के लिए मैसेज आया। आरोपी ने उन्हें व्हाटएसप कॉल की और पैसे देने के लिए क्यूआर मंगा जिसे भेजने बाद उनके बैंक खाते से दो बार में 96,553 रुपये कट गए। नवाबगंज इंस्पेक्टर केशव तिवारी ने बताया कि जांच के बाद अज्ञात साइबर ठग पर रिपोर्ट दर्ज कर साइबर सेल से मदद ली जा रही है।