फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   solar pump

सोलर पंप नहीं दे रहा पानी, किसान परेशान

Wed, 03 Feb 2021 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
solar pump
जसवापुर गांव में सोलर पंप दिखाती महिला किसान आरती त्रिपाठी। - फोटो : AKBARPUR
सरवनखेड़ा। जसवापुर गांव की महिला किसान सोलर पंप लगवाने के बाद से परेशान है। पंप से सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं निकल रहा है। पांच माह पहले उसने सोलर पंप लगवाया था। फसल की सिंचाई न होने से परेशान होकर वह अफसरों के यहां चक्कर काट रही हैं।
विज्ञापन

समस्या का निदान तो दूर 21 जनवरी को सरवनखेड़ा आए कृषि उत्पादन आयुक्त से सोलर पंप लगाने पर उन्हें सम्मानित कराकर अन्य किसानों को इसके लिए प्रोत्साहित किया गया था। अफसरों ने वादा किया था कि कार्यक्रम के बाद समस्या का निदान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

सोलर पंप लगाने पर कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक कुमार से सम्मान पाने वाली जसवापुर गांव की महिला किसान आरती त्रिपाठी सिंचाई के लिए परेशान हैं। उन्होंने बताया कि पांच माह पहले सोलर पंप लगवाया था। इसके बाद कभी भी फोर्स के साथ पानी नहीं निकला। इससे फसलों की सिंचाई नहीं हो पाती है। फसलें खराब हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि वह लगातार अफसरों को समस्या से अवगत करा रही हैं। अफसर निदान का आश्वासन देकर टाल देते हैं। उन्होंने कहा कि अफसरों ने उन्हें अपनी समस्या सबके सामने रखने से रोका। कहा कि कार्यक्रम के बाद उनकी समस्या का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा। 12 दिन बीत गए इसके बाद भी समस्या जस की तस है।
किसान आरती ने बताया कि 95000 रुपये का ड्राफ्ट जमा कर पांच एचपी का 15 पैनल वाला सोलर पंप लगवाया था। तब बेहतर पानी निकलने की बात कही गई थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पानी की रफ्तार इतनी कम है कि वह खेत तक पहुंच ही नहीं पाता है।

वरिष्ठ प्रावधिक सहायक आदित्य श्रीवास्तव ने बताया कि सोलर पंप में पाइप बढ़ाए जाने की जरूरत है। कंपनी से बात हो गई है। जल्द ही समस्या का निदान कराया जाएगा। उपकृषि निदेशक विनोद कुमार यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। समस्या के निदान का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed