फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Socialist pension three months

समाजवादी पेंशन अब तीन महीने में

Mon, 29 Jun 2015 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Mon, 29 Jun 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
Socialist pension three months
समाजवादी पेंशन में घपले को देखते हुए शासन ने अब पेंशन की राशि तीन महीने में एक बार भेजने का फैसला लिया है। अभी तक छह महीने की पेंशन राशि एक साथ लाभार्थियों के खाते में भेजी जा रही थी। एक महीने की पेंशन राशि पांच सौ रुपये है।
विज्ञापन


समाजवादी पेंशन योजना में चौथी बार किए जा रहे सत्यापन में लगातार निकल रही अपात्रों की संख्या से अब सरकार की भी किरकिरी होने लगी है। सत्यापन में पूरे प्रदेश में लाखों की संख्या में अपात्र सामने आ रहे हैं। सत्यापन की फाइनल रिपोर्ट अभी आना बाकी है। अकेले कानपुर की बात करें तो कुल 81 हजार लोगों को इस पेंशन योजना में पात्र चुना गया था, जिसमें अभी तक करीब 20 प्रतिशत अपात्र निकल चुके हैं।
विज्ञापन


इसमें करोड़ों की पेंश्ान राशि लोगों के खाते में भेजी जा चुकी है। अगली किश्त भेजने से पहले शासन ने सतर्कता बरतते हुए पेंशन राशि भेजने का समय कम कर दिया है।  इस व्यवस्था के तहत अब एक बार में एक लाभार्थी के खाते में तीन महीने के हिसाब से सिर्फ 1500 रुपये ही जा सकेंगे। इससे पहले छह महीने के हिसाब से एक साथ तीन-तीन हजार की राशि दो बार खाते में भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed