फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Social media comment of Corona infected MLA's brother

कोरोना संक्रमित विधायक के भाई की सोशल मीडिया पर तल्ख टिप्पणी, कहा- सब फर्जी, विधायकों को ही बेड नहीं मिल रहा

Thu, 30 Jul 2020 09:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 30 Jul 2020 09:29 PM IST
विज्ञापन
Social media comment of Corona infected MLA's brother
धीरेंद्र प्रताप सिंह - फोटो : अमर उजाला
कोविड-19 से निपटने के इंतजामों पर एक बार फिर सवालिया निशान लग गया है। कोरोना संक्रमित मिले भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू के भाई प्रदेश गन्ना संघ के निदेशक धीरेंद्र प्रताप सिंह ने इस बार सोशल मीडिया पर तल्ख टिप्पणी की है।
विज्ञापन


दरअसल संक्रमण से पीड़ित विधायक को पीजीआई (लखनऊ) में बेड न मिलने पर धीरेंद्र प्रताप ने सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर अपने गुस्से का इजहार किया है। बुधवार दोपहर 3 बजकर 26 मिनट पर मुख्यमंत्री कार्यालय के फेसबुक अकाउंट पर आला अफसरों की प्रेस कांफ्रेंस में विधायक के भाई ने सब कुछ फर्जी बताते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन


सवाजयपुर से भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू बीते सोमवार को एंटीजन टेस्ट में कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उनका चालक और एक घरेलू नौकर भी कोरोना संक्रमित मिला था। संक्रमित पाए जाने पर विधायक अपने दोनों सहयोगियों के साथ लखनऊ रोड पर सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में बनाए गए कोविड-19 के एल-2 अस्पताल में भर्ती हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को विधायक रानू सिंह को मामूली दिक्कत हुई तो वह बेहतर उपचार के लिए लखनऊ चले गए। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू को लखनऊ के पीजीआई में बेड नहीं मिल पाया था और इसलिए वह एक नामी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हो गए थे।

उनका स्वास्थ्य भी बेहतर है और वह फोन पर अपने करीबियों से लगातार संपर्क में भी हैं। विधायक के छोटे भाई भरखनी के पूर्व ब्लाक प्रमुख और उत्तर प्रदेश गन्ना संघ के निदेशक धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी ने सोशल मीडिया पर तल्ख टिप्पणी की हैं।

चीफ मिनिस्टर ऑफिस उत्तर प्रदेश के फेसबुक अकाउंट पर कोविड-19 के संबंध में अपर मुख्य सचिव, गृह व सूचना एवं अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य की प्रेसवार्ता पर उन्होंने लिखा है कि ‘सब फर्जी, विधायकों को बेड नहीं मिल पा रहा है। भाषण देना है तो मंच लगा लीजिए’।

विधायक के भाई और गन्ना संघ के निदेशक की सोशल मीडिया पर की गई इस टिप्पणी को भी सिस्टम और व्यवस्थाओं पर सवालिया निशान के रूप में देखा जा रहा हैं। इससे पहले सदर सांसद जय प्रकाश, गोपामऊ के विधायक श्याम प्रकाश भी सिस्टम पर सवाल उठा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed