फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Snake bitten three while sleeping in the room, two brothers died and mother serious

Banda: कमरे में सोते समय तीन को सांप ने डसा, दो सगे भाइयों की मौत और मां गंभीर, पिता कानपुर में करता है मजदूरी

Thu, 27 Jul 2023 06:51 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 27 Jul 2023 06:51 PM IST
सार

Banda News: बबेरू सीओ राकेश सिंह ने बताया कि सर्प दंश से दोनों भाइयों की मौत हुई है। उनकी मां को भी सर्प ने डसा था। लेकिन वह बच गई है। दोनों भाइयों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
Snake bitten three while sleeping in the room, two brothers died and mother serious
मुसींवा गांव में सर्प दंश के शिकार दो बालकों के घर के बाहर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में बबेरू थाना क्षेत्र में सर्प दंश से नाबालिग दो सगे भाइयों की मौत हो गई। उनकी मां को भी सर्प ने डसा, लेकिन वह इलाज से बच गई। कमासिन थाना क्षेत्र के मुसींवा गांव निवासी अंकित यादव (10) व रोहित यादव (7) अपनी मां बच्ची देवी (35) के साथ सोमवार की रात खाना खाकर सोने के लिए कमरे में गए।

विज्ञापन

वहां एक चारपाई पर अंकित और दूसरी चारपाई पर मां बच्ची देवी व रोहित सो गया। रात करीब दो बजे सर्प ने अंकित और रोहित को डस लिया। इसके बाद बच्ची देवी को भी डस लिया। बच्ची देवी की नींद खुल जाने से उसने हाथ को झटक दिया। जिससे सर्प नीचे गिर गया। उसने टार्च लगाकर देखा, तो उसे सर्प दिखाई दिया।
विज्ञापन

उसने तुरंत परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने दोनों बालकों को आंगन में लिटा दिया। नींद में होने के कारण दोनों बच्चों को सर्प काटने का एहसास भी नहीं हुआ। परिजन रात में बच्ची देवी को राघोपुर गांव ले गए। वहां उसका देसी इलाज कराया। जब उसकी हालत सही हो गई तब मंगलवार को सुबह छह बजे उसे घर लेकर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों के मुंह से निकल रहा था झाग
यहां आने पर देखा कि रोहित और अंकित के मुंह से झाग निकल रहा था। रोहित की मौत हो चुकी थी। जबकि अंकित बेहोश था। परिजन अंकित को लेकर सीएचसी पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन अंकित को बांदा लाने के बजाए झाड़-फूंक के लिए चित्रकूट जनपद के लमियारी गांव ले गए।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
वहां अंकित ने दम तोड़ दिया। बबेरू सीओ राकेश सिंह ने बताया कि सर्प दंश से दोनों भाइयों की मौत हुई है। उनकी मां को भी सर्प ने डसा था। लेकिन वह बच गई है। दोनों भाइयों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया कि सही समय पर इलाज होने के कारण महिला की जान बच गई है।

पिता कानपुर में करता है मजदूरी
दो नाबालिग बच्चों की सर्प दंश से मौत होने पर मजदूर परिवार में मातम का माहौल है। दोनों बच्चों का पिता जानकीशरण एक माह पहले मजदूरी करने कानपुर गया था। परिजनों ने उसे दो बच्चों की मौत की जानकारी दी है। घर की आर्थिक स्थिति भी सही नहीं है। भूमिहीन हैं। मृतक अंकित यादव गांव में ही परिषदीय विद्यालय में कक्षा चार का छात्र व रोहित कक्षा दो का छात्र था।

सर्प दंश से वृद्ध किसान की मौत
कमासिन थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव निवासी कामता प्रजापति (50) सोमवार की रात अपनी छत के ऊपर लेटा था। रात करीब एक बजे वह लघुशंका के लिए उतरा तो वहां खपरैल से निकले सर्प ने उसके पैर में डस लिया। परिजन कामता को विधाता बाबा नामक देव स्थान पर नाव में बैठाकर ले गए। वहां उसकी मौत हो गई। कामता के दो पुत्र व पत्नी फूलकली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed